घर के बाहर बदमाश का हंगामा, शिकायत पर नहीं पहुंची डायल-112, थाने पहुंचा युवक तो कर दिया चाकू से हमला

Updated on 19-04-2026 01:12 PM

भोपाल। स्टेशन बजरिया क्षेत्र में घर के बाहर बदमाशों के उत्पात की शिकायत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। डायल-112 की मदद समय पर नहीं मिलने से पीड़ित युवक जब थाने पहुंचा, तो बदमाश भी उसका पीछा करते हुए पहुंच गए। वहीं युवक जैसे ही थाने से बाहर निकला तो कुछ ही दूर उस पर चाकू से हमला कर दिया। बजरिया थाना पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया है।

समझाने से नहीं माने बदमाश

पुलिस के अनुसार विजय नगर निवासी 26 वर्षीय हेमंत कुमार अपने घर के सामने किराना दुकान संचालित करता है। शुक्रवार रात दो युवक शराब के नशे में उसके घर के सामने सड़क पर हंगामा कर रहे थे। हेमंत ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद उसने डायल-112 पर कॉल किया, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मजबूर होकर हेमंत खुद थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंच गया।

थाने के बाद युवक पर चाकू से हमला

बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों आरोपित भी उसके पीछे थाने पहुंच गए और वहां भी विवाद करने लगे। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया, लेकिन जैसे ही हेमंत थाने से बाहर निकला, आरोपितों ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। वार उसकी गर्दन पर किया गया, लेकिन हेमंत के झुकने से चाकू कंधे में जा लगा। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों करोंद निवासी सोनू साहू (32) और अशोका गार्डन निवासी हर्षित यादव (23) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शिल्पा कौरव का कहना है कि फरियादी के भाई से आरोपित हर्षित का पूर्व का विवाद था। वह शराब के नशे में उसके घर के सामने हंगामा कर रहा था। डायल-112 मौके पर क्यों नहीं पहुंची, इसकी जांच की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.