अपनी जान पर खेलकर 174 लोगों को बचाया, वीरेंद्र सहवाग ने कहा- पूरे देश को कैप्टन मच्छार पर गर्व है

Updated on 02-10-2026 11:21 AM
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के साहस और वीरता की प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी फ्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता की तारीफ की है।

सहवाग ने किया कैप्टन पर गर्व

वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'फ्लाईदुबई की फ्लाइट 1073 के कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट में चाकू से वार किए जाने के बाद भी बहादुरी से मुकाबला किया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों और क्रू को मदद करने और सभी यात्रियों को बचाने का मौका मिला। उनकी असाधारण हिम्मत ने 174 लोगों की जान बचाई।'

जान पर खेलकर दूसरों को बचाई

सहवाग ने लिखा, 'बेहद खतरनाक स्थिति में और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया। उनकी बहादुरी और हिम्मत ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। भारत को कैप्टन स्मित मच्छार पर गर्व है। उनके जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'

सह पायलट ने कर दिया हमला

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छार को उनके सह-पायलट ने चाकू मार दिया। इससे मात्र 37 सेकंड के अंदर फ्लाइट 14300 फीट नीचे आ गई। इस दौरान घायल होने के बावजूद मच्छार ने न सिर्फ सह-पायलट का मुकाबला किया, बल्कि फ्लाइट की सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ होने के बाद भी उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिससे अन्य क्रू मेंबर्स और यात्री अंदर आ गए और हमलावर को रोक लिया गया। विषम परिस्थिति में मच्छार ने जो साहस, धैर्य और वीरता दिखाई, उसकी प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्मित मच्छार की वीरता की प्रशंसा की है।स्मित मच्छार का फिलहाल इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर सह-पायलट ओमान का नागरिक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.