रात में ड्यूटी खत्म कर लौटे घर, सुबह चाय पीते ही आया हार्ट अटैक; भोपाल में सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत

Updated on 22-08-2026 11:21 AM

भोपाल। बजरिया थाने में पदस्थ 58 वर्षीय सब इंस्पेक्टर राकेश मिश्रा की शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह बजरिया थाना क्षेत्र के सेमरा में परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद वह घर लौटे थे।

चाय पीने के बाद तबीयत बिगड़ी

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उठने के बाद उन्होंने चाय पी। इसके कुछ देर बाद कमरे में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े।स्वजन उन्हें अस्पताल ले गए थे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी में डाक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

पुलिस विभाग में शाेक

राकेश मिश्रा मूलत: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले थे। घटना के समय घर में उनकी छोटी बेटी, बेटा और बहू मौजूद थे।
पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.