सावन में दूध से लेकर घी तक मिलावट का खेल, MP में 44,407 लीटर दूध जब्त, अब तक 73 सैंपल अमानक और 25 असुरक्षित मिले

Updated on 31-08-2026 12:24 PM
भोपाल। सावन में पूजा और घरों में उपयोग होने वाले दूध-घी से लेकर पनीर और मावे तक में मिलावट का बड़ा खेल सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के विशेष अभियान में प्रदेशभर से लिए गए 2,605 लीगल नमूनों में से अब तक 680 की जांच रिपोर्ट आई है।

इनमें 73 नमूने अमानक और 25 असुरक्षित मिले हैं। सबसे चौंकाने वाली स्थिति घी की है। गोवर्धन, द्वारकेश, शगुन, भूमि, दानेदार, धोलपुर फ्रेश, वास्तु और गोपीश्री सहित कई ब्रांड के घी के नमूने जांच में असुरक्षित पाए गए हैं। रिपोर्ट में घी में पाम ऑयल, वेजिटेबल फैट सहित अन्य मिलावट की पुष्टि हुई है। असुरक्षित घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

44,407 लीटर दूध जब्त

आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देश पर 20 जुलाई से 25 अगस्त तक चलाए गए विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा टीमों ने करीब 44,407 लीटर दूध और दूध से बने उत्पाद जब्त किए। प्रदेशभर में कार्रवाई के दौरान करीब 11.73 लाख किलो खाद्य सामग्री, जिसकी अनुमानित कीमत 5.61 करोड़ रुपये है, जब्त की गई।

विभाग ने 2,605 लीगल के अलावा 2,037 सर्विलांस नमूने भी लिए। यानी कुल 4,642 नमूनों की जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है।

राजधानी में घी सबसे बड़ा संदिग्ध

भोपाल में चले अभियान में घी की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक सामने आई है। 13 नमूने असुरक्षित मिले हैं। जांच में पाम ऑयल, वेजिटेबल फैट और सीसे जैसी मिलावट सामने आने की जानकारी दी गई है।

विभाग अब संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करेगा। अधिकारियों के अनुसार ऐसे मामलों में जुर्माने के साथ छह महीने तक की सजा का प्रावधान है।

601 घी, 296 पनीर और 106 मावे के नमूने

अभियान में 25 दिन के भीतर 849 दूध, 601 घी, 296 पनीर, 106 मावा और 382 अन्य दूध उत्पादों के नमूने लिए गए। बाजार में बिक रहे 25 से ज्यादा संदिग्ध घी ब्रांड भी जांच के घेरे में हैं। अमानक पाए गए ब्रांडों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की तैयारी है।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक के अनुसार मिलावट पाए जाने पर 18 लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन निरस्त किए गए हैं, जबकि धारा 32 के तहत 172 नोटिस जारी किए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.