रेलवे vs पुलिस... भोपाल में छिड़ा 'युद्ध', DRM ने डीजीपी से की ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की शिकायत

Updated on 20-04-2026 01:25 PM

 भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित डी-मार्ट शॉपिंग मॉल के पास मार्च में हुई रोडरेज की एक घटना को लेकर रेलवे और पुलिस के बीच विवाद गहरा गया है। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) मंडल के डीआरएम पंकज त्यागी ने मध्य प्रदेश के डीजीपी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने रेलवे कर्मचारियों के साथ मारपीट की और बाद में उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कर दी।

महिला कर्मचारियों से अभद्रता और मारपीट का आरोप

शिकायत के अनुसार, 15 मार्च की शाम रेलवे कर्मचारी, जिनमें महिला कर्मचारी भी शामिल थीं, एक कार्यक्रम से बस द्वारा लौट रहे थे। आरोप है कि डी-मार्ट क्रॉसिंग के पास ट्रैफिक पुलिस ने बस रोकी और महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला को धमकाने की बात भी कही गई है। रेलवे का दावा है कि इसके बाद बस को जबरन कोलार थाने ले जाकर कर्मचारियों पर ही मामला दर्ज कर दिया गया।

इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो फुटेज और पुलिस की जांच

मारपीट के इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें मारपीट की घटना कैद हुई थी। उसके बाद से ही यह मामला चर्चा में आ गया था। पूरा घटनाक्रम कोलार थाना क्षेत्र के डी-मार्ट शॉपिंग मॉल के पास का बताया जा रहा है। इन आरोपों पर डीसीपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि रेलवे की ओर से जांच के लिए एक आवेदन मिला है, जिस पर जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.