शिक्षक भर्ती-2025 को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन, पदवृद्धि और दूसरी काउंसलिंग की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

Updated on 30-08-2026 01:00 PM
 भोपाल। भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती-2025 और रिक्त पदों को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन (Teacher Recruitment Aspirants Protest) जारी है। शनिवार को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अभ्यर्थियों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की।मसूद ने कहा कि इस मामले को राजनीतिक नजरिये से देखने के बजाय सरकार को अभ्यर्थियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास करने का भरोसा भी दिलाया।

वर्ग-1 के वेटिंग अभ्यर्थी पदवृद्धि की मांग पर अड़े

उच्च माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-1) भर्ती परीक्षा-2023 के वेटिंग अभ्यर्थी पदवृद्धि और दूसरी काउंसलिंग की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों के मुताबिक 8,720 पदों की भर्ती में 16 विषयों के सिर्फ 5,052 पद नए थे, जबकि बाकी पद बैकलाग के थे। उनका दावा है कि चयन परीक्षा में 40,478 अभ्यर्थी चयनित हुए, लेकिन अब तक केवल 3,198 को नियुक्ति मिल सकी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अच्छे अंक हासिल करने के बावजूद बड़ी संख्या में उम्मीदवार नियुक्ति से वंचित हैं।

वर्ग-दो और वर्ग-तीन अभ्यर्थियों का भी धरना

वर्ग-दो और वर्ग-तीन भर्ती-2025 के चयनित अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना आठ दिनों से जारी है। रितु सैनी, प्रियंका सिंह और मुनेंद्र सिंह भूख हड़ताल पर हैं। वर्ग-तीन में 25 हजार रिक्त पद जोड़कर दूसरी काउंसलिंग कराने तथा वर्ग-दो में प्रत्येक विषय में करीब तीन हजार पद बढ़ाने की मांग की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.