*"PWD का गजब का न्याय!"* *छोटे दाग बड़ी सजा | बड़े दाग प्रमोशन का प्रभार!*

Updated on 27-07-2026 10:55 AM

( शोकॉज वाले ऑफिस में, घूस-फर्जीवाड़ा वाले चीफ की कुर्सी पर )

           *भोपाल।* मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग में कानून और नियमों की किताब अब सिर्फ शो-पीस रह गई है। यहां का फॉर्मूला सीधा है - 

*"छोटी मछली फंसे तो जाल, बड़ी मछली फंसे तो माल"*

*4 साफ-सुथरे = ऑफिस में बैठे* 

विभागीय जांच और शो-कॉज नोटिस झेल रहे *4 अधीक्षण यंत्री* - संजय खांडे, जी.पी. वर्मा, संजय मस्के और पी.सी. वर्मा को फील्ड से हटा कर सीधे ऑफिस में कुर्सी  पर बैठा दिया  दिया गया। जुर्म? छोटा-मोटा कागजी पेंच। वो भी ठेकेदारों पर भरोसा कर लेने के कारण। लेकिन उनके कई अच्छे कार्यों को अनदेखा करके मामूली गलती पर बड़ी सजा दी गई।

*3 "हीरो" = डबल प्रमोशन का मजा*

उधर दूसरी तरफ 3 ईई साहब हैं जिनका रिकॉर्ड "सोने" से भी भारी है:

1.  *वी.के. झा* - सरकारी मशीनरी किराए पर देकर कमाई का केस

2.  *के.के. लच्छे* - लोकायुक्त द्वारा घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाए 

3.  *योगेन्द्र कुमार* - फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी का आरोपी

      नतीजा? इन तीनों को *2 पद ऊपर चीफ इंजीनियर का प्रभार* देकर फील्ड में मलाईदार पोस्टिंग दे रखी है।

      हैरानी की बात ये है कि हाल में हुई *ईई से एसई की पदोन्नति* में इन तीनों का नाम कारनामों की वजह से काट दिया गया। लेकिन "पैसों की खनक" ने कमाल कर दिया। बिना एसई बने ही विभाग के *दूसरे सबसे बड़े मलाईदार पद* पर यथावत जमे हुए हैं ।

अब ये तीनों *नियमों को ठेंगा* दिखाकर मनमाने फैसले ले रहे हैं। टेंडर, ठेके, बिल... सब इनके इशारे पर।

*मंत्री-पीएस के दावे हवा में*

     हर महीने निर्माण की गुणवत्ता के लिए रैंडम जांच  कराने वाले मंत्री *राकेश सिंह* और प्रमुख सचिव *सुखबीर सिंह* के सारे वादे इन "चीफ इंजीनियर" ईई की वजह से धराशायी हो रहे हैं।

    ऐसा नहीं है कि विभाग में  ईमानदार अफसरों की कमी हो।*20 से ज्यादा एसई* ऐसे हैं जिनका रिकॉर्ड एकदम साफ है और प्रमोशन लाइन में सबसे आगे हैं। लेकिन फील्ड की पोस्टिंग चाहिए तो "रेट" देना पड़ेगा। वरना एसई का अनुभव न होने के बावजूद ये *"सियार" शेर की खाल* पहनकर चीफ बने बैठे मौज उड़ाते रहेंगे।

        *सवाल सीधा है*: PWD में अब प्रमोशन मेरिट से होगा या रेट से? और जनता के टैक्स का पैसा गुणवत्ता में जाएगा या "लिफाफों" में?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.