कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप

Updated on 01-05-2026 11:43 AM
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस वजह से इन इलाकों में गुरुवार को पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इधर, शुक्रवार को करीब 25 इलाकों में 2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी।

जानकारी के अनुसार, कोलार फिल्टर प्लांट में बिजली सप्लाई ठप होने और मनुआभान फिल्टर प्लांट वॉल्व खराब होने के कारण गुरुवार को जलप्रदाय प्रभावित रहा। इस वजह से शुक्रवार को सुबह के समय इन इलाकों में पानी नहीं पहुंचेगा।

800 एमएम व्यास का वॉल्व इसी तरह मनुआभान टेकरी स्थित फिल्टर प्लांट पर जीएसआर के 800 एमएम व्यास के वॉल्व में खराबी हो जाने के कारण जोन नंबर-16 एवं 17 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी शुक्रवार को पानी नहीं मिलेगा।

इन इलाकों में पानी नहीं मिलेगा

  • बरखेड़ीकला, डीआरवी लाइप, नया शबरी नगर, नया बसेरा, एजी कॉलोनी, राजीव नगर बस्ती, पंपापुर, शिवाजी नगर, तुलसी नगर, ई-6 अरेरा कॉलोनी, जनता क्वार्टर, बैंक कॉलोनी, नुपूरकुंज, पारस सिटी, ई-7 अरेरा कॉलोनी, एमआईजी, एलआईजी क्वार्टर, वार्ड क्र. 49, अंसल प्रधान, दानापानी, फॉरच्यून शॉलीमार, आरिफ नगर, 6 गलियां, छोटी मस्जिद के पास वाली गलियां, निशातपुरा क्षेत्र।
  • न्यू आरिफ नगर, बाग नुजहत अफ्जा, रेशम केंद्र हमीदिया रोड राम मंदिर, छावनी, पटेल नगर, संगम टॉकीज, गुरबख्श की तलैया, बाल विहार, मेडिकल स्ट्रीट, घोड़ा नक्कास रोड, खजूर वाली गली, शांति नगर, इब्राहिमगंज, कबाड़खाना, छोला विश्रामघाट, सपना लाज क्षेत्र, पुंजुमल धर्मशाला क्षेत्र, चौकसे नगर, रंभा नगर, अली अजीज की मस्जिद, कांजी कैम्प रोड।
  • इब्राहिमपुरा, मारवाड़ी रोड, कोतवाली रोड, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, मंगलवारा, इतवारा, आजाद मार्केट, इस्लामपुरा, कंजरपुरा, तलैया थाना क्षेत्र, बुधवारा, वहीदिया स्कूल, पठार वाली गली, नूर महल रोड, बड़ाईपुरा, अमर बस्ती, पायगा, नूर महल, चौकी इमामवाड़ा, हवा महल रोड, शास्त्री नगर, 228 क्वार्टर, न्यू एवं ओल्ड सुनेहरी बाग, 12 दफ्तर झुग्गी क्षेत्र, न्यू एमएलए क्वार्ट्स आदि क्षेत्र।

यहां बिजली कटौती भी होगी

  • सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक हाथीखाना, ऋषिपुरम, आईवीआरआई कॉलोनी, कॉरपोरेट कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, प्रेस कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आकृति ग्रीन नीव, आईबीडी रॉयल, शिवा आंगन, सागर लाइफ स्टाइल, फॉरच्यून लैंडमार्क, बिलखेड़ा एवं आसपास।
  • सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गौरव नगर, दौलतपुर, चिचली गांच, विप्सना सेंटर एवं आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हमीदिया रोड, इब्राहिमगंज, सज्जाद कॉलोनी, दवा बाजार, बस स्टैंड, चेतन मार्केट, मलिक मार्केट एवं आसपास।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
( किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा )           ( प्रमिल अग्रवाल ) हरदा । जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर महा…
 24 July 2026
मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत मार्च 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को 100% नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, विधानसभा में पेश कैग की…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल के जयप्रकाश (जेपी) जिला चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के माध्यम से कार्यरत 21 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आउटसोर्स…
 24 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से प्रदेश के बॉर्डर…
 24 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने CJP के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गहरी नाराजगी…
 24 July 2026
भोपाल, सड़क पर रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश की सड़कों पर हर रोज औसतन 142 एक्सीडेंट हो रहे हैं और रोजाना करीब 40…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल में 17 साल की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कॉन्स्टेबल ने अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर छात्रा को मिलने बुलाया। इसके…
 24 July 2026
भोपाल, महिला से अनैतिक संबंधों और पद के दुरुपयोग के आरोप में भोपाल के अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन इस…
 24 July 2026
भोपाल। राजधानी में मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। 25 जुलाई से सुभाष नगर से एम्स तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर एक नहीं,…
Advt.