पाकिस्तान का ईरान पर बड़ा आर्थिक हमला, अमेरिका के कहने पर जमीनी सीमा सील किया, तेहरान होगा दिवालिया?

Updated on 18-10-2026 11:59 AM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने ईरान के साथ अपनी सीमा सील कर दी है और जमीनी व्यापार रोक दिया है। इसके पीछे क्षेत्र में आतंकवाद-रोधी अभियानों का हवाला दिया गया है। पाकिस्तान का कहना है कि यह कदम 'अस्थायी' है लेकिन सीमा को फिर से खोलने के लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई गई है। कुछ विश्लेषकों का मानना ​​है कि यह सऊदी अरब पर हूती हमलों को लेकर ईरानी शासन के प्रति पाकिस्तान की निराशा का संकेत हो सकता है लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं ईरानी विदेश मंत्रालयके प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने शनिवार को बताया कि तकनीकी समस्याओं और एहतियाती उपायों के कारण ईरान और पाकिस्तान के बीच सीमा पार आवाजाही और लेन-देन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक बघाई ने पुष्टि की कि दोनों देशों के अधिकारी तकनीकी बाधाओं को दूर करने और सीमा पार आवाजाही को जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में लाने के लिए लगातार बातचीत कर रहे हैं।

अमेरिका की वजह से पाकिस्तान ने ईरान सीमा बंद किया?

ईरान ने तकनीकी वजहों को जिम्मेदार बताया है लेकिन 'तुर्की टुडे' ने इसके पीछे अमेरिकी प्रेशर को जिम्मेदारबताया है। इसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका, तुर्की और पाकिस्तान के साथ मिलकर ईरान के जमीनी व्यापार मार्गों को बंद करने पर काम कर रहा है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने इसे तेहरान को पूरी तरह से अलग थलग करने वाला अभियान कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वाशिंगटन ईरान की लगभग 1 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी को जब्त कर सकता है।

वाशिंगटन में 'न्यूजमैक्स एनपॉलिसी समिट' के दौरान ग्रेटा वैन सुस्टरेन को दिए एक इंटरव्यू में बेसेंट ने कहा 'संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एक अच्छा साझेदार रहा है। ओमान भी एक अच्छा साझेदार रहा है। हम पाकिस्तान और तुर्की के साथ मिलकर सभी ज़मीनी रास्तों को बंद करने के लिए काम कर रहे हैं।'

समुद्र के बाद ईरान की जमीनी नाकेबंदी

ईरान के पड़ोसी देश तुर्की और पाकिस्तान, ईरानी व्यापार के लिए मुख्य ज़मीनी गलियारे हैं। इन देशों का साथ मिलने से ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिका की तरफ से लगाई गई नौसैनिक नाकेबंदीअब जमीनी स्तर तक भी फैल जाएगी। बेसेंट की इन टिप्पणियों पर न तो अंकारा और न ही इस्लामाबाद की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है। बेसेंट ने कहा कि वाशिंगटन ने ईरान को एक तरह से क्वारंटाइन कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब IRGC के सदस्य 'लंदन में अपने प्लास्टिक सर्जन, पेरिस में अपनी गर्लफ्रेंड और जिनेवा में रखे अपने पैसों' के पास नहीं जा सकते।

दिवालिया होने के कगार पर तेहरान के बाजार

तेहरान में 'एजेंस फ्रांस-प्रेस' (AFP) से बात करने वाले दुकानदारों का कहना है कि युद्ध और नाकेबंदी की वजह से मांग बुरी तरह घट गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सितंबर में महंगाई दर सालाना आधार पर लगभग 90% तक पहुंच गई और पिछले साल के मुकाबले खाने-पीने की चीजों की कीमतें दोगुनी से भी ज्यादा हो गई हैं।

तजरीश बाजार में स्पोर्ट्सवियर की दुकान चलाने वाले 36 वर्षीय अली नौरुजी ने AFP से कहा 'यह अस्तित्व बचाने की एक हताश कोशिश है। निर्माता दिवालिया हो रहे हैं, कर्मचारियों को काम से निकाल रहे हैं और अपनी दुकानें बंद कर रहे हैं। इसका असर हम पर भी पड़ना तय है। हमें बस थोड़ी स्थिरता चाहिए।'
तजरीश बाजार में स्पोर्ट्सवियर की दुकान चलाने वाले 36 वर्षीय अली नौरुज़ी ने कहा 'यह अस्तित्व बचाने की एक हताश कोशिश है। निर्माता दिवालिया हो रहे हैं, कर्मचारियों को काम से निकाल रहे हैं और अपनी दुकानें बंद कर रहे हैं। इसका असर हम पर भी पड़ना तय है। हमें बस थोड़ी स्थिरता चाहिए।' 57 वर्षीय कार मैकेनिक मोजतबा रेज़ाई ने कहा 'सच कहूं तो ग्राहकों को कीमतें बताते हुए मुझे शर्म आती है। लोग आते हैं, दाम पूछते हैं और चले जाते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
पेरिस: फ्रांस में गृहयुद्ध जैसे हालात हैं। देश के कई हिस्सों में खतरनाक स्तर पर अराजकता फैली हुई है और प्रदर्शनकारी देश को जला रहे हैं। शनिवार को फ्रांस में…
 18 October 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने ईरान के साथ अपनी सीमा सील कर दी है और जमीनी व्यापार रोक दिया है। इसके पीछे क्षेत्र में आतंकवाद-रोधी अभियानों का हवाला दिया गया है। पाकिस्तान…
 18 October 2026
अबू धाबी: यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ जंग में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की फिर से एंट्री होने जा रही है। यमन के सूत्रों का कहना है…
 18 October 2026
बांग्लादेश में एक मंत्री का हाथ में पिस्तौल लेकर ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करने का वीडियो सामने आया है। मंत्री इशराक हुसैन राजधानी ढाका की एक बस्ती में अपने साथियों…
 18 October 2026
फ्रांस में बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों के विरोध में शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। फ्रांस 24 की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी पेरिस में राष्ट्रपति भवन…
 18 October 2026
रूस से करीब 5 साल से युद्ध लड़ रहे यूक्रेन के सामने अब नई मुसीबत खड़ी हो गई है। जिस अमेरिका के हथियारों और खुफिया जानकारी के दम पर यूक्रेनी…
 18 October 2026
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर शनिवार को भारी गोलीबारी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 7 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए है।वहीं, पाकिस्तान ने दावा किया है कि जवाबी हमले…
 18 October 2026
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। करीब एक महीने से चल रहा यह प्रदर्शन स्कूली छात्रों के बेहतर सुविधाओं और सरकारी सेवाओं…
 17 October 2026
प्योंगयोंग: उत्तर कोरिया ने ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस एक नए टॉरपीडो का परीक्षण करने का दावा किया है। ZAM 2.0 नाम की यह टॉरपीडो खुद ही लक्ष्यों का पता…
Advt.