सिंधु संधि निलंबित होने से पाकिस्तान में गहराया जल संकट, 22% कम हुआ पानी, शहबाज की नई टेंशन

Updated on 13-10-2026 12:39 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने 2026-27 के आने वाले खरीफ सीजन के लिए सिंधु बेसिन में पानी की आमद में 22 प्रतिशत की कमी का अनुमान लगाया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने सिस्टम में कमी पंजाब और सिंध प्रांत के लिए 22% आंकी है। हालिया खरीफ सीजन के दौरान भी पाकिस्तान में पानी आने में गिरावट दर्ज की गई। इससे पाकिस्तान की मुश्किल बढ़ेगी और देश में खाद्य संकट बढ़ सकता है। यह अनुमान ऐसे समय आया है, जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित कर दी है।

CNN-News18 ने पाकिस्तान के एक आधिकारिक बयान के हवाले से कहा है कि पंजाब और सिंध के कृषि क्षेत्र को इस साल 22 फीसदी कम पानी सिंधु बेसिन से मिल सकता है। पाकिस्तान के जल अधिकारियों को पिछले साल भी सिंचाई के बड़े संकट की आशंका थी। पाकिस्तान ने पिछले साल मई में खरीफ फसल के अहम सीजन की शुरुआत में पानी की 21% तक कमी का अनुमान लगाया था।

पाकिस्तान में सिंचाई पर चिंता

पाकिस्तान के सिंचाई विभाग ने जलाशयों के घटते स्तर, नदियों के पानी की अनिश्चितता और झेलम-चिनाब सिस्टम में पानी का बहाव कम होने पर बढ़ती चिंता की बात कही है। अधिकारियों ने बार-बार झेलम-चिनाब नदी सिस्टम में पानी की कम आवक पर चिंता जताई है। इसमें चिनाब नदी में भारत की ओर से कम पानी की आपूर्ति से पैदा संकट का जिक्र है।

पाकिस्तान की सिंचाई वाली खेती का बड़ा हिस्सा पंजाब और सिंध में होता है। रिकॉर्ड बताते हैं कि अधिकारी इस साल मुश्किल फसल सीजन की तैयारी कर रहे हैं और पश्चिमी नदी सिस्टम के कुछ हिस्सों में पानी का बहाव कम होने पर चिंता जता रहे हैं। सिंधु बेसिन में पानी के बहाव में किसी भी बदलाव का खाद्य सुरक्षा पर बड़ा असर पड़ता है।

पाकिस्तान के लिए IWT क्यों अहम

भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता साल 1960 में हुआ था। इस समझौते में विश्व बैंक ने मध्यस्थता की थी। इस समझौते के तहत पूर्वी नदियां (रावी, ब्यास और सतलुज) भारत को मिली हैं। जबकि पश्चिमी नदियां (सिंधु, झेलम और चिनाब) का पानी पाकिस्तान को देने का फैसला किया गया था।

सिंधु नदी बेसिन यानी भारत से जाने वाली नदियां पाकिस्तान के लिए जीवन रेखा की तरह हैं। पाकिस्तान की बड़ी आबादी, खासतौर से पंजाब और सिंध की बिजली और पेयजल व्यवस्था और सिंचाई व्यवस्था इसी नदी प्रणाली पर टिकी हुई है। ऐसे में पाकिस्तान ने IWT को निलंबित करने का कड़ा विरोध किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों के हमले के बीच सऊदी अरब अपनी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं का विस्तार कर रहा है। रियाद का मकसद अधिक शक्तिशाली मिसाइल बनाने का है, जिससे…
 24 October 2026
पोर्ट विला: दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश वानुवातु में दो शक्तिशाली भूकंप आए हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वक्षेण (USGS) के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का दर्ज किया गया।…
 24 October 2026
पेरिस/नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के समुद्री प्लेटफॉर्म से राफेल-मरीन लड़ाकू विमानों का ट्रायल शुरू हो गया है। राफेल-एम को फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट ने बनाया है और इसने अमेरिकी F/A-18E/F सुपर…
 24 October 2026
बाकू: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान अजरबैजान पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा हुआ था और उसके करीब डेढ़ साल बात भारत और अजरबैजान नये सिरे से रिश्ते को शुरू करना चाहते…
 24 October 2026
तेहरान: अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान अमेरिका के बाहर विदेशों में अमेरिकी नागरिकों को मारने की साजिश रच रहा है। यूएस इंटेलिजेंस के मेमो में…
 24 October 2026
बाकू: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार 23 अक्टूबर को अजरबैजान के दौरे पर पहुंचे। यह 8 सालों में यह किसी भारतीय विदेश मंत्री का अजरबैजान का पहला और स्वतंत्र…
 23 October 2026
तिब्बत में गुरुवार रात 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 65 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के बाद 12 हजार से ज्यादा लोगों…
 23 October 2026
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को जलवायु संकट के लिए यूरोप को बड़ा जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया की 17% आबादी है लेकिन कार्बन उत्सर्ज में…
 23 October 2026
अमेरिका की बड़ी मेडिकल जांच कंपनियों में शामिल क्वेस्ट डायग्नोस्टिक्स पर साइबर हमला हुआ है। इस हमले में हैकरों ने मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट और उनकी निजी जानकारी तक पहुंच…
Advt.