
कर्मचारियों के साथ करेंगे बैठक
जानकारी के मुताबिक, वासुदेव शर्मा कर्मचारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें सेवा समाप्ति के आदेश की जानकारी ली जाएगी। साथ ही आगे की रणनीति और संभावित आंदोलन पर भी चर्चा होगी।
सेवा समाप्ति पर उठ रहे सवाल
22 जुलाई को जारी आदेश के तहत जिला रोगी कल्याण समिति के माध्यम से कार्यरत 21 कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई थीं। कर्मचारियों का आरोप है कि 18 जुलाई 2019 के आदेश की गलत व्याख्या कर 20 से 25 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को हटाया गया। उनका यह भी कहना है कि बिना कारण बताओ नोटिस और बिना सुनवाई का मौका दिए कार्रवाई की गई।