मध्य प्रदेश में 'ऑपरेशन हमदर्द' लौटा रहा अपनों का साथ, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 802 लोगों की पहचान

Updated on 11-07-2026 12:06 PM
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर छोड़ देता है तो कोई मजबूरी में स्टेशन को ही अपना ठिकाना बना लेता है। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने और जरूरत पड़ने पर पुनर्वास दिलाने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी ने 'आपरेशन हमदर्द' शुरू किया है। यह अभियान 1 जुलाई से भोपाल, इंदौर और जबलपुर जीआरपी इकाइयों में चलाया जा रहा है।

50 लोगों को मिलाया परिवार से

अभियान के तहत अब तक 802 लोगों से पूछताछ कर उनका डिजिटल डोजियर तैयार किया गया है। इनमें 597 पुरुष, 180 महिलाएं, 21 बालक और 4 बालिकाएं शामिल हैं। जीआरपी हर व्यक्ति का फोटो, पता, पारिवारिक जानकारी और अन्य जरूरी विवरण डिजिटल रूप से दर्ज कर रही है, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उनकी पहचान और सहायता आसानी से की जा सके।

आपरेशन हमदर्द के तहत अब तक 50 लोगों को काउंसलिंग के बाद परिवार से मिलाया गया, जबकि 25 को शेल्टर होम और वृद्धाश्रम भेजा गया। अन्य लोगों को घर लौटने की समझाइश दी गई और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।

ऐसे ऐसे आए मामले सामने

केस-1 भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 के बाहर एक ऑटो में करीब एक माह की बच्ची लावारिस हालत में मिली। मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी ने बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया और सुक्षारर्थ किलकारी संस्था में रखा गया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस-2 ग्वालियर स्टेशन पर महोबा से लौट रहे दो भाई-बहन पिता के मोबाइल चार्जर लेने बाहर जाने पर बिछड़ गए। बच्चों को रोता देख जीआरपी ने सुरक्षित संरक्षण में लिया और तलाश के बाद उनके पिता को खोजकर दोनों को सकुशल परिवार से मिला दिया।

केस-3 विदिशा रेलवे स्टेशन पर करीब 60 वर्षीय महिला पिछले दो वर्षों से भीख मांगकर जीवन गुजार रही थी। जीआरपी ने उसकी पहचान कर उसके बेटे से संपर्क किया। दोनों की काउंसलिंग की गई और परिवार की सहमति से महिला को उसके बेटे के साथ घर भेज दिया गया।

केस-4 इंदौर स्टेशन पर लंबे समय से रह रहे 78 वर्षीय उधमदास (कोटा, राजस्थान) की जीआरपी ने काउंसलिंग की। उनकी सहमति पर उन्हें आशांजलि वृद्धाश्रम भेजा गया। अन्य लोगों का रिकॉर्ड बनाकर भिक्षावृत्ति और नशा छोड़कर घर लौटने की समझाइश दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.