गणेश चतुर्थी पर संभावना सेठ और पति ने दिखाया जुड़वां बच्चों का चेहरा, बेटा युगार्थ और बेटी ध्वजा पर बरसा प्यार

Updated on 16-09-2026 02:10 PM
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों ने 2026 दो नन्हे बच्चों को वैलकम किया। अब गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर कपल ने अपने बच्चों का सोशल मीडिया पर फेस रिवील किए। गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर कपल ने जुड़वां बच्चों की झलक फैंस को दिखाई जिसके बाद से ही कमेंट में फैंस ने भर-भरके बधाइयों की झड़ी लगा दी।

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने 2016 में शादी की था जिसके बाद उनकी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव आए। 2026 में कपल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को स्वागत किया। गणेश चतुर्थी पर फोटो पोस्ट कर कपल ने बच्चों का फेस रिवील किया और फैंस को अपने बच्चों से मिलवाया। जुड़वां बच्चों की अलग-अलग प्यारी तस्वीरों से लेकर उनके नन्हे हाथों की फोटेज में परिवार को एक खास पल कैद हुआ।

बच्चों की तस्वीरों ने त्योहार में लगाए चार-चांद

15 सितंबर को इंस्टाग्राम पर संभावना ने अपने जुड़वां बच्चों की प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और पहली बार सोशल मीडिया पर उनका फेस रिवील कया। कपल फोटोज में बच्चों को हाथों में लिए नजर आए। संभावना सेठ ने लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनी थी वहीं अविनाश ने पीले रंग का कुर्ता पहना था। बच्चों ने भी सफेद और पीले रंग के कपड़े पहने थे जिसपर लिखा था, 'मेरी पहली गणेश चतुर्थी' और 'लिटिल मिस मौदक लवर।' बेटी युगार्थ ने सफेद कपड़ों के साथ सिर पर सफेद बो (Bow) लगाया हुआ है। एक तस्वीर में दोनों बच्चे दादा-दादी की गोद में भी नजर आए।

कपल ने बच्चों का किया फेस रिवील

इस पोस्ट के जरिए कपल ने पहली बार अपने बच्चों को सबके सामने पेश किया। नए माता-पिता ने अपनी खुशी को फैंस और फॉलोअर्स के साथ बांटने के लिए इस खास मौके को चुना। कपल ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया। मिलिए हमारे नन्हे फरिश्तों ध्वजा और युगार्थ से।' तस्वीरों में जुड़वां बच्चे अलग-अलग और एक साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। एक प्यारी तस्वीर में ध्वजा और युगार्थ को मुलायम टेडी बियर के बीच अगल-बगल लेटे हुए भी देखा जा सकता है।

फैंस और करीबियों ने दी खूब बधाई

फैंस ने फोटोज देख खूबप्यार लुटाया एक यूजर ने लिखा, 'सातवीं स्लाइड में ध्वज जिस प्यारी सी मुस्कान के साथ अविनाश को देख रही है, हे भगवान! मैं क्या कहूं!' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आखिरकार, प्यारे-प्यारे नन्हे चेहरे सामने आ ही गए! दोगुनी क्यूटनेस, दोगुनी खुशियां और दोगुना आशीर्वाद! जुड़वां बच्चों और पूरे परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं!' ऐसे ही पूरा कमेंट सेक्शन बधाइयों से भरा नजर आया।

कौन हैं संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ?

45 साल की संभावना सेठ एक्ट्रेस, डांसर और टीवी पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और 'बिग बॉस 2' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने के बाद उन्हें देशभर में पहचान मिली। उनका फिल्म डेब्यू 'पागलपन' (2001) से हुआ था। वहीं 38 साल के अविनाश द्विवेदी एक्टर , डांसर और रायटर हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया है और बाद में लेखन व अन्य क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स पर फोकस किया। शादी के शुरुआती दौर में अविनाश को एक्टिंग के ज्यादा मौके नहीं मिल रहे थे, इसलिए उन्होंने उनका साथ दिया और अविनाश ने लेखन की ओर भी रुख किया।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

दोनों की मुलाकात डांस रियलिटी शो 'Dance Sangram' के दौरान हुई थी। संभावना शो में मेंटर/जज की भूमिका में थीं और अविनाश प्रतियोगी थे। शो के दौरान अविनाश ने संभावना की टीम चुनी और बाद में उनके प्रति अपनी भावनाएं जाहिर कीं। अविनाश ने कई बार संभावना को शादी के लिए प्रपोज किया। शुरुआत में संभावना ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन समय के साथ दोनों का रिश्ता मजबूत होता गया। दोनों ने 14 जुलाई 2016 को शादी की। उनकी शादी को लेकर शुरुआत में परिवार की तरफ से चिंताएं भी थीं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते पर भरोसा रखते हुए शादी का फैसला किया।

शादी के एक दशक बाद सरोगेसी से बने माता-पिता

लंबे समय तक परिवार बढ़ाने की कोशिश के बाद, संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने घोषणा की थी कि वो सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए यह खबर शेयर की थी, जिसमें बताया गया था कि उनकी 'सबसे खूबसूरत कहानी' अब बन रही है और माता-पिता बनने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। यह घोषणा जुलाई 2016 में उनकी शादी के लगभग एक दशक बाद की गई थी, जिससे यह खबर कपल और उनके फैंस के लिए और भी खास हो गई। इसके बाद, जून 2026 में संभावना और अविनाश जुड़वां बच्चों, एक लड़का और एक लड़की के माता-पिता बने।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.