थलपति विजय नहीं करेंगे बेटे की फिल्म 'सिग्मा' का प्रमोशन, पिता की राजनीतिक पहचान बीच में नहीं लाना चाहते जेसन

Updated on 17-09-2026 12:59 PM
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद की राह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जेसन संजय और विजय के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से तरह-तरह की अफवाहें सामने आती रही हैं। ऐसी चर्चाएं भी हैं कि जेसन अपने पिता से नाराज हैं और उनकी मां संगीता सोरनालिंगम द्वारा तलाक की अर्जी दिए जाने के बाद परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, जेसन ने पब्लिकली ऐसी कोई नाराजगी नहीं दिखाई है। जबकि वह जब भी अपने पिता के बारे में बात करते हैं, उनके लिए सम्मान और स्नेह ही नजर आता है।

जहां विजय राजनीति में एक्टिव होकर मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन फिल्मी दुनिया में बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। जेसन की पहली फिल्म 'सिग्मा' जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान जेसन ने अपने पिता विजय को लेकर कई सवालों के जवाब दिए और उनके प्रति अपने सम्मान और खुशी को खुलकर जाहिर किया। 'सिग्मा' के प्रमोशन के दौरान भी उन्होंने विजय की उपलब्धियों पर खुशी जाहिर की और बताया कि उनके पिता उनकी फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

जेसन संजय ने पिता से सीखी ये खास बात

हैदराबाद में बुधवार को 'सिग्मा' के प्रमोशन के दौरान जेसन से उनके पिता से मिली किसी खास सीख के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने पंक्चुअलिटी का जिक्र किया। जेसन के जवाब से साफ था कि वह अपने पिता की इस आदत को काफी महत्व देते हैं। जेसन से यह भी पूछा गया कि क्या उनके पिता ने उनकी पहली फिल्म के लिए उन्हें कोई खास मदद या योगदान दिया है। अक्सर फिल्मी परिवारों से आने वाले स्टार किड्स को उनके माता-पिता के अनुभव और संपर्कों का फायदा मिलता है। इस सवाल पर जेसन ने सीधे जवाब देने के बजाय मुस्कुराते हुए दर्शकों की तरफ इशारा किया और कहा, 'एवरीवन, ऑल ऑफ दैम।'

'सिग्मा' के नाम को लेकर भी हुई चर्चा, 'V' को हटाकर किया 'S'

जेसन के नाम को लेकर भी चर्चा तब तेज हुई जब ऐसी खबरें सामने आईं कि उन्होंने 'सिग्मा' के लिए अपने पिता के नाम से जुड़े पहले अक्षर 'V' को हटाकर अपनी मां के नाम का पहला अक्षर 'S' इस्तेमाल किया है। इसे उनके माता-पिता के रिश्ते से जोड़कर देखा गया, हालांकि जेसन ने इसे लेकर किसी तरह की नाराजगी पब्लिकली जाहिर नहीं की है।

विजय के CM बनने पर बेटे जेसन संजय ने जताई खुशी

जब जेसन से उनके पिता के मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ तौर पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा,'मुझे बहुत खुशी हुई। जाहिर है, यह मेरे और उनके आसपास के सभी लोगों के लिए बहुत खुशी का पल था।' हालांकि, इसी दौरान एक फैन ने बीच में 'नो पॉलिटिक्स' कहकर राजनीति से जुड़े सवालों को रोकने की कोशिश की।

'सिग्मा' का प्रमोशन नहीं करेंगे विजय

जेसन से जब पूछा गया कि क्या विजय उनकी फिल्म 'सिग्मा' के प्रमोशन में उनके साथ नजर आएंगे, तो उन्होंने इससे इनकार किया। जेसन ने कहा कि वह चाहते हैं कि फिल्म का प्रमोशन सिर्फ फिल्म पर केंद्रित रहे और उनके पिता की राजनीतिक पहचान उसके साथ न जुड़े। उन्होंने कहा, 'नहीं, नहीं। क्योंकि मैं चाहता हूं कि प्रमोशन फिल्म के बारे में हो। मैं नहीं चाहता कि दोनों चीजें आपस में मिल जाएं।' जेसन ने यह भी बताया कि विजय आज मुख्यमंत्री हैं और उनके ऊपर काफी जिम्मेदारियां हैं। उनके मुताबिक, विजय फिलहाल फिल्म देखने और यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि उन्होंने क्या काम किया है और वह भी फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।

तेलुगु सिनेमा के भी फैन हैं जेसन

प्रमोशन के दौरान जेसन ने तेलुगु फिल्मों को लेकर अपनी पसंद के बारे में भी बात की। उन्होंने एसएस राजामौली की साल 2010 में आई फिल्म 'मर्यादा रमन्ना' को अपनी पसंदीदा फिल्मों में शामिल किया , जिसमें सुनील मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा उन्होंने त्रिविक्रम श्रीनिवास की 'खलेजा' का भी नाम लिया जिसमें महेश बाबू नजर आए थे।

'सिग्मा' से डायरेक्टर बनेंगे जेसन

जेसन संजय 'सिग्मा' से निर्देशक के तौर पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक हीस्ट कॉमेडी है, जिसे लाइका प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में संदीप किशन, फरिया अब्दुल्ला, संपत राज, शिव पंडित, योग जापी, शीला राजकुमार, राजू सुंदरम समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

रिलीज डेट भी बदली गई

'सिग्मा' को पहले 31 जुलाई को रिलीज किया जाना था लेकिन इसकी रिलीज टाल दी गई। इसके बाद फिल्म की नई रिलीज डेट 2 अक्टूबर तय की गई है। फिल्म तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की कहानी और संगीत

'सिग्मा' के संगीत की जिम्मेदारी थमन एस ने संभाली है। जेसन इससे पहले फिल्म को ऐसे व्यक्ति की कहानी बता चुके हैं जो अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। फिल्म का हीस्ट-कॉमेडी जॉनर और युवा कलाकारों की मौजूदगी इसे जेसन के निर्देशन करियर की शुरुआत के तौर पर खास बनाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.