कैश और कार्ड नहीं... UPI पेमेंट बना फेवरेट, डिजिटल ट्रांजेक्शन में हुई हिस्सेदारी
Updated on
17-02-2026 12:34 PM
नई दिल्ली: एक समय था जब लोग पेमेंट के लिए कैश पर निर्भर रहते थे। बाद में ज्यादातर लोग डिजिटल पेमेंट करने लगे। फिर प्लास्टिक मनी का भी चलन बढ़ा। लोग डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट को तवज्जो देने लगे। समय ने फिर करवट ली और देश में आया यूपीआई पेमेंट सिस्टम। ना कैश की जरूरत और ना ही डेबिट या क्रेडिट कार्ड की। फोन निकालो, क्यूआर कोड स्कैन करो और पलक झपकते ही पैसा दूसरे शख्स के अकाउंट में। डिजिटल पेमेंट के लिए आज यूपीआई लोगों का फेवरेट सिस्टम बन गया है। एक सर्वे के मुताबिक डिजिटल पेमेंट में यूपीआई की हिस्सेदारी बढ़कर 80 फीसदी हो गई है।
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाओं के विभाग की ओर से जारी एक स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक डिजिटल पेमेंट और इसके इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी बढ़ोतरी हुई है। डिजिटल ट्रांजेक्शन लगभग 11 गुना बढ़ गए हैं। कुल डिजिटल ट्रांजेक्शन में यूपीआई की हिस्सेदारी करीब 80% हो गई है, जिससे यह सबसे मुख्य पेमेंट मीडियम बन गया है। UPI क्यूआर कोड का इस्तेमाल भी 9.3 करोड़ से बढ़कर 65.8 करोड़ हो गया है, जिससे व्यापारी आसानी से इसे अपना पा रहे हैं। फिनटेक और बैंकों की भागीदारी भी बढ़ी है, जिससे थर्ड-पार्टी ऐप प्रोवाइडर की संख्या 16 से बढ़कर 38 हो गई है। इससे पूरा सिस्टम और मजबूत हुआ है।
युवाओं ने बदली तस्वीर
देश में डिजिटल पेमेंट की तस्वीर बदलने में युवाओं की हिस्सेदारी काफी अहम हो रही है। खासकर 18 से 25 साल के युवा यूपीआई को बहुत पसंद करते हैं। इस आयु वर्ग में यूपीआई का इस्तेमाल 66% तक पहुंच गया है। यह दिखाता है कि लोग अब डिजिटल तरीके से पैसों का लेन-देन करने के आदी हो रहे हैं।
यूपीआई की बढ़ती ताकत
भारत में UPI अब भुगतान का सबसे पसंदीदा तरीका बन गया है। यह कुल भुगतान लेनदेन का 57% हिस्सा है, जो नकदी (38%) से काफी आगे है।
स्टडी में 65% यूपीआई उपयोगकर्ताओं ने बताया कि वे दिन में कई बार डिजिटल लेन-देन करते हैं।
मार्च 2021 में जहां यूपीआई प्लेटफॉर्म पर 216 बैंक काम कर रहे थे, वहीं मार्च 2025 तक यह संख्या बढ़कर 661 हो गई है।
कैश में आई कमी
स्टडी के मुताबिक यूपीआई और RuPay कार्ड का इस्तेमाल करने के बाद 90% लोगों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा है। वहीं, नकदी का इस्तेमाल और ATM से पैसे निकालने में भी कमी आई है। 52% लोगों ने बताया कि उन्हें UPI इस्तेमाल करने के लिए कैशबैक का लालच मिला, जबकि 74% लोगों ने भुगतान की गति को सबसे बड़ा फायदा बताया।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…