राजा भोज एयरपोर्ट पर सुरक्षित टेकऑफ-लैंडिंग के लिए रनवे की नई मार्किंग, आसपास के हिस्सों से हटाया जा रहा कचरा

Updated on 13-06-2026 11:35 AM
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा और विमान संचालन को अधिक सुरक्षित व सुचारू बनाने के लिए 'एयर साइड' क्षेत्र में नियमित मेंटेनेंस गतिविधियां तेजी से चलाई जा रही हैं। इसके तहत एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा रनवे मार्किंग की पुनः पेंटिंग, फॉरेन ऑब्जेक्ट डेब्रिस (FOD) को हटाने और ऑपरेशनल एरिया के विस्तृत निरीक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा है।

क्या होता है 'एयर साइड' क्षेत्र और मार्किंग का महत्व?

एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार, 'एयर साइड' वह संवेदनशील हिस्सा होता है जहां विमानों का संचालन, टेकऑफ और लैंडिंग जैसी मुख्य गतिविधियां होती हैं। सुरक्षा के लिहाज से यहां की छोटी से छोटी व्यवस्था भी बेहद महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए रनवे और अन्य जरूरी क्षेत्रों की मार्किंग को समय-समय पर री-पेंट (नया) किया जा रहा है, ताकि पायलटों को लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान स्पष्ट संकेत मिल सकें और विमान संचालन में कोई बाधा न आए।

विमानों के लिए कितना खतरनाक है FOD?

रनवे और उसके आसपास के हिस्सों से 'फॉरेन ऑब्जेक्ट डेब्रिस' (FOD) यानी छोटे-छोटे बाहरी पदार्थों और कचरों को लगातार हटाया जा रहा है। ये छोटे कण या सामग्रियां विमान के इंजन या अन्य तकनीकी हिस्सों में फंसकर उन्हें भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। नियमित निरीक्षण के जरिए सुरक्षा मानकों को परखा जा रहा है ताकि किसी भी संभावित जोखिम की समय रहते पहचान कर उसका समाधान किया जा सके।

सक्रिय निगरानी से बढ़ेगी दक्षता

एयरपोर्ट प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार एयर साइड सुरक्षा, ऑपरेशनल दक्षता और उच्चतम मानकों को बनाए रखना है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों और एयरलाइंस को एक सुरक्षित, विश्वसनीय और बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए यह सक्रिय निगरानी और मेंटेनेंस कार्य आगे भी लगातार जारी रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.