एमपी में आउटसोर्स कर्मियों का नया पोर्टल ROMS विवादों में, संगठनों ने कहा- पोर्टल बदला है, कर्मचारियों की किस्मत नहीं

Updated on 13-04-2026 12:14 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रबंधन के लिए वित्त विभाग ने नया रिसोर्स आउटसोर्सिंग एजेंसी मैनेजमेंट सिस्टम (आरओएमएस) पोर्टल शुरू किया है, लेकिन इसे लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। आल डिपार्टमेंट आउटसोर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक मनोज भार्गव और महामंत्री दिनेश सिसोदिया का कहना है कि इससे कर्मचारियों को कोई खास नई सुविधा या राहत नहीं मिलेगी।

पोर्टल से प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मियों को कोई ठोस राहत नहीं मिलने वाली। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में सरकार ने वचन पत्र में आउटसोर्स कर्मचारियों को केंद्र के समान न्यूनतम वेतन और संविदा कर्मी का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन नई व्यवस्था में इसका कोई स्पष्ट प्रावधान नजर नहीं आता।

व्यवस्था में बदलाव का अभाव, ठेका प्रथा जारी रहने की आशंका

पहले जैसी ही व्यवस्था, नहीं दिख रहा बदलाव। संघ के अनुसार पहले भी विभाग अपने-अपने पोर्टल पर अनुबंध और वर्क आर्डर दर्ज करते थे, अब केवल आरओएमएस पोर्टल पर एंट्री होगी। ईएसआई और पीएफ जमा कराने की जिम्मेदारी अब भी एजेंसियों की ही रहेगी। ऐसे में ठेका प्रथा में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखता। मोर्चा ने यह भी सवाल उठाया है कि पोर्टल में यह स्पष्ट नहीं है कि यदि ठेकेदार समय पर वेतन, एरियर या ईपीएफ-ईएसआई जमा नहीं करता, तो सरकार कितने समय में क्या कार्रवाई करेगी।

ठेकेदारों पर कार्रवाई और लंबित भुगतान पर स्थिति स्पष्ट नहीं

ठेकेदारों पर कार्रवाई को लेकर अस्पष्टता बनी हुई है। पहले से लंबित भुगतान कब तक दिलाया जाएगा, यह भी तय नहीं है। साथ ही ब्लैकलिस्ट ठेकेदारों को दोबारा ठेका लेने से रोकने की व्यवस्था पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। कर्मचारी संगठनों का मानना है कि जब तक सरकार न्यूनतम वेतन और सुरक्षित सेवा की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक महज पोर्टल बदलने से जमीनी स्तर पर कोई सुधार संभव नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.