दुर्ग में त्योहारों को लेकर नई गाइडलाइन:रात 10 बजे बाद DJ बंद, सड़क पर सफेद निशान के पीछे ही लगेंगे पंडाल

Updated on 03-09-2026 01:51 PM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने त्योहारों के शुरू होने से पहले डीजे, साउंड सिस्टम, पंडाल और किराया भंडार संचालकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के नाम पर तेज आवाज और सड़क पर मनमानी नहीं चलेगी। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में हुई बैठक में जिले के 50 से ज्यादा संचालकों को बुलाकर ध्वनि, यातायात और सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई।

बैठक में निर्देश दिए गए कि रात में डीजे और साउंड सिस्टम बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने कहा कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि बढ़ाने वाले यंत्रों और वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। दिन में भी आवाज तय सीमा से ज्यादा होने पर कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस ने संचालकों को बताया कि सार्वजनिक जगहों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज आसपास के सामान्य शोर से 10 इकाई से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही आवाज 75 इकाई से ऊपर भी नहीं जा सकती। दोनों में जो सीमा कम होगी, वही मान्य होगी।

इसका मतलब यह है कि केवल कानों को तेज लगने वाली आवाज ही समस्या नहीं होगी, बल्कि तय माप के आधार पर भी ध्वनि की जांच की जा सकती है। इसी वजह से संचालकों को अपने साथ आवाज मापने वाला यंत्र रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पताल और स्कूल के आसपास ज्यादा सावधानी

पुलिस ने अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, न्यायालय और सरकारी कार्यालयों के आसपास भी विशेष सावधानी बरतने को कहा है। इन जगहों की 100 मीटर की सीमा को शांत क्षेत्र माना जाएगा। यहां तेज आवाज में डीजे या दूसरे ध्वनि यंत्र चलाने पर नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है।

पुलिस ने यह भी साफ किया कि वाहनों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर उनका इस्तेमाल नहीं किया जाए। त्योहारों के दौरान जुलूस या अन्य आयोजनों में सड़क पर चलते वाहन से तेज आवाज निकालने की परंपरा पर भी रोक रहेगी।

पंडाल के लिए सड़क नहीं घेर सकेंगे

पंडाल लगाने वालों के लिए भी इस बार नियम पहले ही तय कर दिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि पंडाल सफेद निशान के पीछे ही लगाया जाएगा। मुख्य सड़क, लोगों के आने-जाने का रास्ता और आपातकालीन रास्ता किसी भी हालत में बंद नहीं होना चाहिए।

पंडाल लगाने से पहले नगर निगम और संबंधित विभागों से जरूरी अनुमति लेना भी अनिवार्य होगा। इसके अलावा आग से बचाव और बिजली की सुरक्षा की जांच कराने के बाद ही आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। पंडाल में कितने लोग आ सकते हैं और उसकी बनावट सुरक्षित है या नहीं, इसकी भी जांच करानी होगी।

नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी

बैठक में संचालकों को बताया गया कि ये निर्देश सिर्फ त्योहारों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए नहीं हैं, बल्कि अदालत और शासन के पहले से तय नियमों का हिस्सा हैं। पुलिस ने उच्च न्यायालय के 20 नवंबर 2023 के आदेश और ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों का पालन करने को कहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 September 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने त्योहारों के शुरू होने से पहले डीजे, साउंड सिस्टम, पंडाल और किराया भंडार संचालकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। त्योहार के नाम पर तेज आवाज और…
 03 September 2026
दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी के गीदम स्थित आवास की बिजली कनेक्शन बकाया बिल के चलते काट दी गई है। बताया जा रहा है कि भवन वन विभाग का है, फिलहाल…
 03 September 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने शिक्षक भर्ती में महिलाओं के आरक्षित पदों पर पुरुषों की भर्ती को गैरकानूनी ठहराया है। हालांकि, हाईकोर्ट ने 12 साल पहले नियुक्त…
 03 September 2026
जशपुर, छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन 1 महीने बाद उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने केरसई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर…
 03 September 2026
रायपुर।  बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने देश के सामने जनभागीदारी…
 03 September 2026
धमतरी। जिले में लगातार हो रही वर्षा और जलाशयों में पानी की आवक को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जलस्तर एवं नदी-नालों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही…
 03 September 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में धर्म, तप और आत्मचिंतन की साधना के साथ ज्ञान की गंगा बह रही है। मुनि संवेगरत्न सागर आचार्य वीरभद्राचार्य…
 03 September 2026
रायपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, रायपुर ने यात्री का सामान गुम होने के मामले में इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो) को सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार का दोषी…
 03 September 2026
रायपुर। नारी सशक्तीकरण के संकल्प के साथ सुशासन की सरकार प्रदेश की माताओं-बहनों के सम्मान, स्वाभिमान, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के…
Advt.