इजरायल को लेकर ट्रंप का दावा
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वे मध्य पूर्व में इजरायली सैन्य कार्रवाई, खासकर बेरूत पर हमलों को प्रभावित कर सकते हैं, तो उन्होंने कहा, हां मैं ऐसा कर सकूंगा। मेरा मतलब है, वे मेरा बहुत सम्मान करते हैं और जैसा मैं कहता हूं, वैसा ही करते हैं। इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने आगे कहा कि नेतन्याहू के साथ उनके रिश्ते मजबूत हैं लेकिन उन पर कड़ी नजर रखी जाती है। ट्रंप ने कहा, "यह अच्छा है, लेकिन हमें उन्हें समझदारी से काम लेने के लिए कहना होगा।"ट्रंप और नेतन्याहू में बढ़ रही दूरी
ट्रंप की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब इसी सप्ताह अमेरिका और ईरान ने टकराव रोकने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए हैं। लेकिन इजरायल की लेबनान में सैन्य कार्रवाई ने शांति के प्रयासों पर खतरा पैदा किया है। ट्रंप ने पहले भी इजरायल के सैन्य अभियानों को लेकर निराशा जाहिर की है। इस महीने की शुरुआत में फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने नेतन्याहू को पागल कह दिया था।ट्रंप और नेतन्याहू ने फरवरी में ईरान पर एक साथ हमला करने का फैसला किया था, लेकिन तेहरान और वॉशिंगटन के बीच होने वाली डील से नेतन्याहू को दूर रखा गया। वॉल स्ट्रीट की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच अक्सर होने वाली दोस्ताना फोन कॉल भी अब पहले की तरह नहीं रही है।
