शहरी विकास में MP का देश में डंका: PM आवास योजना में मध्य प्रदेश प्रथम, स्वनिधि योजना में भी पहले पायदान पर

Updated on 16-05-2026 02:12 PM
 भोपाल। मध्य प्रदेश ने केंद्र सरकार की दो बेहद महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरे देश में बाजी मारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश 'प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)' और स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाने वाली 'पीएम स्वनिधि योजना' दोनों में ही देश में शीर्ष पायदान पर पहुंच गया है।
प्रदेश में हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर और हर छोटे कारोबारी को संबल देने का संकल्प जमीनी स्तर पर तेजी से साकार हो रहा है।

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिले CM डॉ. मोहन यादव

इस बड़ी प्रशासनिक और विकासपरक उपलब्धि के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट की।
इस उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के आगामी चरणों की रूपरेखा, नगरीय विकास के विभिन्न मुद्दों और आगामी उज्जैन सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज को लेकर विस्तृत व सकारात्मक चर्चा हुई।

मंजूर हुए 10 लाख से अधिक घर, 98% का काम जमीन पर शुरू

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 10 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।
मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि इसमें से 98 प्रतिशत आवासों की 'ग्राउंडिंग' (यानी कागजों से इतर जमीन पर निर्माण कार्य शुरू होना) हो चुकी है, जो देश में सबसे अधिक है।
विभाग के मुताबिक, यह बड़ी सफलता मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन, लगातार की जा रही निगरानी और समयबद्ध कार्ययोजना का सीधा परिणाम है।

9 लाख से ज्यादा परिवारों का गृह-प्रवेश पूरा

योजना के तहत अब तक 9 लाख से अधिक शहरी गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मकानों का निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर उन्हें चाबियां सौंपी जा चुकी हैं।
योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के शहरी परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देना है, जिसमें मध्य प्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.