एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 6525 युवाओं को मिली खाकी

Updated on 10-04-2026 11:54 AM

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम गुरुवार को कर्मचारी चयन बोर्ड (ईएसबी) ने जारी कर दिया। 7,500 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा में करीब 9.78 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 6,525 उम्मीदवारों का अंतिम चयन हुआ है।परीक्षा का पहला चरण 25 जनवरी को घोषित किया गया था, जिसमें 57,985 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए पात्र पाया गया। इसके बाद 23 फरवरी 2026 से 14 मार्च 2026 तक प्रदेश के 10 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई।

इस पोस्ट पर चयन

घोषित परिणाम के अनुसार, चयनित 6,525 अभ्यर्थियों में से 5,916 का चयन जिला पुलिस बल के लिए और 609 का चयन विशेष सशस्त्र बल के लिए किया गया है।

ओबीसी वर्ग का दबदबा

रिजल्ट में इस बार ओबीसी वर्ग का दबदबा देखने को मिला। टॉप-10 सूची में सात उम्मीदवार ओबीसी वर्ग से हैं, जबकि सूची में कुल आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा अनारक्षित और अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों ने भी स्थान बनाया है।

कर्मचारी चयन मंडल के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच राज्य के 11 शहरों, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की गई थी।

परिणाम नॉर्मलाइज्ड पद्धति के आधार पर तैयार

बोर्ड के अनुसार, अंतिम परिणाम नॉर्मलाइज्ड पद्धति के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें प्रथम और द्वितीय चरण के अंकों को शामिल किया गया है। परिणाम जारी होने के बाद अब ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू होगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, मई के अंत तक चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग पूरी कर ली जाएगी। जो अभ्यर्थी ज्वाइन नहीं करेंगे, उनकी जगह प्रतीक्षा सूची से अन्य उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.