MP पुलिस अभ्यर्थियों को जिले आबंटित, 2070 महिलाएं की भी हुई भर्ती, ज्वॉइनिंग में लग सकते हैं 15 दिन

Updated on 01-05-2026 11:30 AM
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि चयनित सभी अभ्यर्थियों को गुरुवार को जिले आवंटित कर दिए गए हैं। उनके द्वारा प्राथमिकता क्रम में दिए गए विकल्प के अनुसार परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर जिले आवंटित किए हैं।

ज्वॉइनिंग में लग सकते हैं 15 दिन

अधिकतर अभ्यर्थियों ने अपने गृह जिले के आसपास के जिलों का विकल्प दिया था। इसमें पहले उन्हें प्राथमिकता दी गई जिनके नंबर अधिक थे। अधिकारियों का कहना है कि ज्वॉइनिंग शुरू होने में अभी लगभग 15 दिन लग सकते हैं। इसकी वजह यह कि पहले उनका चिकित्सकीय परीक्षण होगा। इसमें उपयुक्त पाए जाने के बाद चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन होगा, जिसमें यह देखा जाएगा उनके विरुद्ध कोई अपराध पंजीबद्ध तो नहीं है।

एक माह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने जिलों को एक माह के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है। भर्ती में 6800 पदों में से महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण के मान से 2380 पद आरक्षित किए गए। इनमें से हाई कोर्ट के आदेशानुसार 13 प्रतिशत पदों को रोकते हुए बाकी का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।

बता दें कि कुल 7500 पदों पर कर्मचारी चयन मंडल से भर्ती की गई है, जिसमें जिला पुलिस बल के 6800 और बाकी एसएएफ के थे। एसएएफ में महिलाओं की भर्ती का प्रविधान नहीं है। 4450 पुरुषों का चयन किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.