बच्चों और शिक्षकों के स्कूल आने की होगी निगरानी:जिन स्कूलों के पास भवन नहीं, अब उन्हें अपनी बिल्डिंग मिलेगी

Updated on 19-08-2026 12:36 PM
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।

सरकारी स्कूलों की स्थिति और शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए राज्य सरकार ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत केवल स्कूल भवनों के निर्माण पर ही जोर नहीं रहेगा, बल्कि अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता की भी निगरानी की जाएगी।

कक्षाओं में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की नियमित उपस्थिति का डिजिटल आकलन किया जाएगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों की गैरहाजिरी पर लगाम लगाना है। नई रणनीति में भवनविहीन स्कूलों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ कक्षाओं में नियमित पढ़ाई और शिक्षकों की मौजूदगी सुनिश्चित करने पर फोकस रहेगा।

योजना के प्रमुख बिंदु

  • बुनियादी सुविधाएं : स्कूल इमारतों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, पीने का साफ पानी, नए ब्लैक बोर्ड और छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग क्रियाशील शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
  • सोशल ऑडिट: पठन-पाठन का स्तर जांचने के लिए शिक्षा अधिकारी नियमित औचक निरीक्षण करेंगे। वहीं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के जरिए 'सोशल ऑडिट' कराया जाएगा।
  • सुरक्षा और अनुशासन: खराब मौसम या बारिश के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। अनुशासन रखने के लिए स्कूल परिसर में बिना अनुमति वीडियो बनाने या अन्य अनावश्यक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी।
  • मिड-डे मील : मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर सीधी नजर रखी जाएगी और शिकायत मिलने पर तुरंत सुधार होगा। बच्चों की संख्या बढ़ने पर स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.