बड़ा तालाब से टीटी नगर तक गूंजा योग का संदेश:युवाओं ने लिया फिट इंडिया का संकल्प

Updated on 20-06-2026 01:00 PM
भोपाल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व राजधानी भोपाल योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख स्थलों से लेकर स्टेडियम तक योग का उत्साह देखा गया। टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने हजारों युवाओं के साथ योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी ने यह संकेत दिया कि नई पीढ़ी अब फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर पहले से अधिक सजग हो रही है। स्टेडियम में सुबह से ही युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। सामूहिक योगाभ्यास के दौरान पूरा वातावरण अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा रहा।

यहां योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बताया। नियमित योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन भी शांत और संतुलित बनता है। युवाओं से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने अपील की कि वे इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।

इसके बाद मंत्री विश्वास सारंग बड़ा तालाब (बोट क्लब) में आयोजित दूसरे योग कार्यक्रम में भी शामिल हुए। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित इस सत्र में हजारों युवाओं ने सामूहिक योग कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। तालाब किनारे योग करते युवाओं का दृश्य बेहद आकर्षक और प्रेरणादायक रहा।

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के 190 से अधिक देश इसे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जो अब वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन का रूप ले चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था। सामूहिक भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि भोपाल का युवा वर्ग न केवल फिटनेस के प्रति जागरूक है, बल्कि देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.