एसडीएम, तहसीलदार उपार्जन केन्द्रों पर पहुँचकर व्यवस्थाएं देखें ; कलेक्टर

Updated on 07-05-2026 08:21 PM

     ( प्रमिल अग्रवाल )

हरदा । जिले कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदार गेहूँ उपार्जन केन्द्रों पर पहुँच कर उपार्जन व्यवस्था को किसानों के लिये सुगम बनाएं। जिन वेयरहाउसेस अथवा समितियों में उपार्जन संबंधी अनियमितता पाई जाती है, उनके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा है कि उपार्जन केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में हम्माल रहें। साथ ही किसानों के लिये छायापानी व विश्राम के उत्तम प्रबन्ध किए जाएं।

 गुरूवार को आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जिन उपार्जन केन्द्रों अथवा वेयरहाउसेस पर किसानों की ज्यादा संख्या हो रही है, वहाँ किसानों को स्लॉट ट्रांसफर की सुविधा पोर्टल पर दी गई है, जिसके तहत एक उपार्जन केन्द्र अथवा वेयरहाउस से एक दिन में अधिकतम 5 किसानों को निकटतम वेयरहाउस अथवा उपार्जन केन्द्र पर स्थानांतरित किया जा सकेगा, जहाँ वे अपनी उपज बेच सकेंगे। 

 बैठक में कलेक्टर ने राजस्व संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि बैंक ऋण वसूली एवं खनिज राजस्व वसूली के मामलों में सख्ती की जाए। पुराने एवं बड़े बकायादारों से वसूली न होने पर उनके बैंक खाते सीज किए जाएं। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर चल, अचल सम्पत्ति कुर्क की जाए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, आरसीएमएस में दर्ज राजस्व प्रकरणों, हिट एण्ड रन के प्रकरणों एवं अन्य राजस्व कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। 

 इस दौरान अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल एवं अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.