HDFC बैंक में बड़ा इस्तीफा, नैतिकता और मूल्यों का हवाला देकर चेयरमैन ने छोड़ा पद, शेयर में आई बड़ी गिरावट

Updated on 19-03-2026 01:03 PM
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर रात अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की वजह ने बैंकिंग जगत में हलचल मचा दी है, क्योंकि उन्होंने बैंक के कामकाज के तरीकों और अपनी व्यक्तिगत नैतिकता (Personal Ethics) के बीच टकराव की बात कही है। उनके इस्तीफे के बाद गुरुवार को HDFC Bank के शेयर में बड़ी गिरावट आई।

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे पत्र में लिखा, 'पिछले दो वर्षों में मैंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाओं और प्रथाओं (Practices) को देखा है, जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं हैं। यही मेरे इस निर्णय का मुख्य आधार है।' उन्होंने स्पष्ट किया कि इस इस्तीफे के पीछे बताए गए कारणों के अलावा और कोई अन्य ठोस वजह नहीं है

कौन संभालेंगे जिम्मेदारी?

केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने HDFC के पूर्व वाइस चेयरमैन केकी मिस्त्री (Keki Mistry) को तीन महीने के लिए अंतरिम अंशकालिक (Interim Part-time) चेयरमैन नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।

अंदरूनी कलह के संकेत?

बैंक के एक पूर्व कर्मचारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से बैंक के चेयरमैन और सीनियर मैनेजमेंट के बीच कई मुद्दों पर असहमति की खबरें थीं, लेकिन उन्हें कभी सार्वजनिक रूप से चर्चा में नहीं लाया गया था। हालांकि, चक्रवर्ती ने अपने पत्र में जूनियर और मिड-लेवल के कर्मचारियों की ऊर्जा की सराहना की और उन्हें बैंक का भविष्य बताया।

बैंक ने दिया स्पष्टीकरण

अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद HDFC बैंक ने गुरुवार को स्पष्टीकरण दिया। बैंक ने कहा कि अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के पीछे कोई अन्य कारण नहीं है, सिवाय उन वजहों के जो उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में बताई हैं। बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि चक्रवर्ती ने 18 मार्च 2026 से तत्काल प्रभाव से पद छोड़ा और स्पष्ट रूप से पुष्टि की कि उनके इस्तीफे के पीछे पत्र में बताई गई वजहों के अलावा कोई अन्य कारण नहीं है।

शेयर में आई बड़ी गिरावट

गुरुवार को HDFC बैंक के शेयर में बड़ी गिरावट आई। बुधवार को यह 842.95 रुपये पर बंद हुआ था। आज गुरुवार को यह शेयर करीब 8 फीसदी की गिरावट के साथ 776 रुपये पर खुला। बाजार खुलने के आधा घंटे के अंदर यह 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 772 रुपये पर आ गया था। सुबह करीब 10 बजे यह शेयर करीब 5 फीसदी की गिरावट के साथ 801.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
Advt.