संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने डीईओ को पत्र

Updated on 10-08-2026 12:37 PM
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इस विषय का अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

इसको लेकर प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से यह जानकारी मांगी गई है कि प्रदेश के जिन विद्यालयों में संस्कृत के शिक्षक पदस्थ हैं। वहां कितने विद्यार्थियों ने संस्कृत विषय लिया है। अगर नहीं लिया है तो उन्हें प्रोत्साहित कर संस्कृत विषय लेने के लिए कहा जाए।

महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि वह अपने जिले के सभी शासकीय स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल में संस्कृत विषय चयन और अध्यापन कार्य करने को प्रोत्साहित करें।

संस्थान के निदेशक द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि जिन हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में संस्कृत शिक्षक वर्ग एक कार्यरत हैं, उन स्कूलों में कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में संस्कृत विषय का अध्यापन नहीं कराया जा रहा है। इसलिए चालू शिक्षा सत्र से कक्षा नौवीं और कक्षा ग्यारहवीं में छात्रों को प्रोत्साहित कर संस्कृत विषय का चयन करने के लिए कहा जाए और ऐसे बच्चों के प्रवेश की जानकारी राज्य सरकार को भेजी जाए। संस्कृत संस्थान की ओर से वर्ष 2025-26 में दोनों ही कक्षाओं में एडमिशन लेने वाले संस्कृत विषय के विद्यार्थियों की जानकारी भी मांगी गई है।

उच्च शिक्षा में छात्रवृत्ति भी दे रहे

उधर, उच्च शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए मध्य प्रदेश के ऐसे सभी वर्गों के पात्र निशक्तजन विद्यार्थी, जो शासकीय महाविद्यालय में पढ़ाई करते हुए कंप्यूटर और प्रबंधन में डिग्री ले रहे हैं, उन्हें एकीकृत संस्कृत छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया गया है।

साथ ही निशक्तजन विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं प्रबंधन की शिक्षा प्राप्त करने के लिए जीवन निर्वाह भत्ता और परिवहन भत्ता योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति दिए जाने का भी निर्णय लिया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों से नए आवेदन और नवीनीकरण आवेदन संस्था प्रमुख से अप्रूव कराकर संबंधित क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। दोनों ही छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए 31 अगस्त तक आवेदन बुलाए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
                            ( संजय रायजादा)भोपाल। रीवा में आज मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…
 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
Advt.