IT कंपनी दे रही है 450% का डिविडेंड

Updated on 08-09-2022 06:22 PM

डिविडेंड के जरिए निवेशक अच्छी खासी वेल्थ जनरेट करने में सफल रहते हैं। यही वजह है कि पोजीनशल निवेशक डिविडेंड स्टॉक पर बहुत फोकस करते हैं। अगर आप भी डिविडेंड वाले स्टॉक की तलाश कर रहे हैं तो हम आपका काम सरल कर देते हैं। Accelya Solutions India एक ऐसी कंपनी है जो समय-समय पर अपने निवेशकों को बोनस देती रहती है। कंपनी एक बार फिर इंवेस्टर्स को बोनस देने जा रही है। आइए जानते हैं कब है रिकार्ड डेट- 

कब है रिकॉर्ड डेट? 

कंपनी ने दो डिविडेंड का ऐलान किया था। एक अंतरिम डिविडेंड था और दूसरा फाइनल डिविडेंड था। इस साल फरवरी में कंपनी ने निवशेकों को एक शेयर पर 17 रुपये का डिविडेंड दिया था। इसके बाद कंपनी ने 3 अगस्त 2022 को फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया। इस फाइनल डिविडेंड में यह आईटी कंपनी अपने निवेशकों को 450 प्रतिशत मुनाफा बांटेगी। यानी प्रति शेयर निवेशकों को 45 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। बता दें, इस फाइनल डिविडेंड के लिए कंपनी ने 10 अक्टबूर 2022 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में 6 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेंगे।

 दोनों बार के डिविडेंड को अगर जोड़ दें तो पोजीशनल निवेशकों को प्रति शेयर 62 रुपये का फायदा होगा। बता दें, कंपनी के शेयरो में पिछले एक साल के दौरान 15 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने शेयर बाजार में इस साल रिकवर किया है। साल 2022 में इस आईटी कंपनी ने निवेशकों को 5 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चचम स्तर 14 अक्टूबर 2022 को था। तब कंपनी के एक शेयर की कीमत 1456 रुपये के लेवल पर पहुंच गई थी। 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 832 रुपये का रहा है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.