5,000 फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद जागी इंडिगो! 1,000 पायलटों की करेगी भर्ती

Updated on 14-02-2026 04:07 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो 1,000 से अधिक पायलटों की भर्ती करने की तैयारी में है। यह भारत के एविएशन इतिहास में सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। दिसबंर में इंडिगों को सात दिन में 5,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल करने पड़ी थी। पायलटों के लिए नए रेस्ट रूल्स लागू होने के बाद कंपनी के पास क्रू की कमी हो गई थी। कंपनी ट्रेनी फर्स्ट ऑफिसर्स, सीनियर फर्स्ट ऑफिसर्स और कैप्टंस की भर्ती करेगी। कंपनी ऐसे पायलटों की भर्ती के लिए भी तैयार है जिनके पास एयरबस ए320 एयरक्राफ्ट उड़ाने का अनुभव नहीं है। कंपनी के बेड़े में ज्यादातर यही विमान हैं।

एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए की एक जांच के मुताबिक इंडिगो ने नए नियमों का पालन करने के लिए पायलटों की पर्याप्त भर्ती नहीं की और न ही ट्रेनिंग की गति तेज की। इससे पायलटों पर काम का बोझ बढ़ गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन तेजी से अपने बेड़े का विस्तार कर रही है और उसी के मुताबिक पायलटों की भर्ती कर रही है। साथ ही कंपनी हर महीने 20 से 25 फर्स्ट ऑफिसर्स को कैप्टन में अपग्रेड करने के लिए इंटरनल ट्रेनिंग प्रोग्राम चला रही है। इंडिगो हर महीने करीब चार नए एयरक्राफ्ट अपने बेड़े में जोड़ रही है।

क्या कहते हैं नियम?

पायलटों की संख्या बढ़ाने के लिए एयरलाइन कंपनियों के लिए लगातार ट्रेनिंग प्रोसेस चलानी पड़ती है। ट्रेनी फर्स्ट ऑफिसर को फर्स्ट ऑफिसर बनने के लिए छह महीने तक ट्रेनिंग करनी पड़ती है। कम से कम 1,500 घंटे उड़ान का अनुभव रखने वाले फर्स्ट ऑफिसर को ही कैप्टन के रूप में अपग्रेड किया जा सकता है। किसी एयरलाइन में यह लिमिट और ज्यादा हो सकती है।डीजीसीए के नियमों के मुताबिक हर एयरक्राफ्ट के लिए एयरलाइन कंपनियों के पास पायलट्स के तीन सेट होने चाहिए। इनमें एक कैप्टन और एक फर्स्ट ऑफिसर शामिल है। लेकिन इंडिगो के लिए यह जरूरत दोगुना से भी ज्यादा हो जाती है क्योंकि कंपनी अपने एयरक्राफ्ट का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करती है। डीजीसीए की दिसंबर की एक जांच के मुताबिक इंडिगो को 2,422 कैप्टंस की जरूरत थी जबकि उसके पास केवल 2,357 कैप्टन थे। इसके बाद डीजीसीए ने इंडिगो को 10 फरवरी तक नियमों में कुछ छूट दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.