'भारत सिंधु जल संधि पर पीछे हटे', पाकिस्तानी मंत्री ने शहबाज शरीफ के भाषण को बताया ऐतिहासिक, ट्रोल

Updated on 29-09-2026 12:23 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को 'ऐतिहासिक' बताने के साथ ही भारत के लिए 'कड़ा संदेश' भी घोषित कर दिया है। तरार ने बड़बोलापन दिखाते हुए कहा है कि शहबाज शरीफ के UNGA में भाषण के बाद भारत को सिंधु जल संधि के मुद्दे पर पीछे हट जाना चाहिए। इस पर उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है।

अताउल्लाह तरार से शहबाज शरीफ के UNGA में दिए गए भाषण पर सवाल किया गया था। इस पर तरार ने कहा, 'वजीर-ए-आजम की तकरीर को ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि मुस्लिम वर्ल्ड और दुनिया में सराहा जा रहा रहा है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि हमने आपको (भारत) बीते साल युद्ध में हराकर मुहतोड़ जवाब दिया है।'

भारत को कड़ा संदेश दिया: तरार

तरार ने आगे कहा कि शहबाज शरीफ ने ना सिर्फ मई, 2025 की चार दिन की लड़ाई को लेकर वैश्विक मंच से बात की बल्कि आगे के लिए भी मैसेज दिया है। तरात ने कहा, 'साफ है कि अगर इंडिया सिंधु जल संधि को गैर कानूनी तरीके से रद्द करने की कोशिश करके हमारा पानी रोकेगा तो हम इसे युद्ध की कार्रवाई मानेंगे। शरीफ का संदेश है कि भारत इससे पीछे हटे।'

अताउल्लाह तरार पाकिस्तान के उन नेताओं में शुमार हैं, जो अपने बड़बोलेपन और बयानबाजी की वजह से चर्चा में आते रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के वक्त खासतौर से तरार ने एक के बाद एक बयान भारत के खिलाफ दिए थे। वह भारत पर कई ऐसे आरोप भी लगाते रहे हैं, जिनके चलते वह अक्सर सोशल मीडिया यूजर्स के लिए मजाक का सबब बन जाते हैं।

शहबाज शरीफ का भाषण

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना भाषण दिया है। इस दौरान खासतौर से भारत को उन्होंने निशाने पर रखा। कश्मीर पर उन्होंने कहा कि भारत की ओर से कश्मीर में ज्यादती हो रही है और मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। ऐसे में यूएन के तय नियमों से इस मुद्दे को हल किया जाए।

पाकिस्तान के पीएम ने सिंधु जल संधि पर बोलते हुए कहा कि ये मुद्दा साउथ एशिया में बड़े तनाव का सबब बन सकता है। भारत की ओर से पाकिस्तान का पानी रोकने की कोशिश सही नहीं है। अगर भारत की ओर से पाकिस्तान का पानी रोका जाता है तो फिर पाकिस्तान इसे एक्ट ऑफ (युद्ध की कार्रवाई) मानते हुए अपनी जवाबी कार्रवाई करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
पेरिस: एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी SETE के चीफ एग्जीक्यूटिव अपने पद से हट जाएंगे। यह कदम हिंदू धार्मिक समूह (BAPS) के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों की…
 30 September 2026
मनीष गुप्ता, न्यूयॉर्क से: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की इस बार की बैठक अखाड़ा बन गई। रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगे तेल की हाय-हाय, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को नक्शे से मिटाने…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में प्रांतों को बांटने के मुद्दे पर कई राजनीतिक दलों की ओर से तीखा विरोध देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब गृहमंत्री…
 30 September 2026
बगदाद: अमेरिकी सेना बुधवार 30 सितम्बर को इराक में अपने आखिरी ठिकाने को छोड़कर हटने वाली है। ईरान और उसके सहयोगी इस वापसी को अपनी जीत के तौर पर मना…
 30 September 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। मंगलवार को कबीर ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के…
 30 September 2026
रियाद: पाकिस्तान उलेमा काउंसिल के हेड हाफिज मोहम्मद ताहिर अशरफी ने कहा है कि यमन के हूती मुस्लमान नहीं है। सऊदी अरब में एक कॉन्फ्रेंस में अशरफी ने ये बयान…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी पंजाब के फैसलाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। प्रशासन जिले के बंगा गांव में शहीद भगत सिंह का स्मारक बनाने जा रहा है, जहां 1907 में…
 30 September 2026
अबू धाबी/रियाद/वॉशिंगटन: भारत में सितम्बर 2023 में हुए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) की योजना का ऐलान किया गया था। मिडिल ईस्ट के रास्ते भारत को…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
Advt.