भारत-बांग्लादेश मजबूत करेंगे रक्षा संबंध, रहमान के डिफेंस अडवाइजर से मिले भारतीय उच्चायुक्त, यूनुस के जाते ही बदले रिश्ते

Updated on 09-04-2026 01:36 PM
ढाका: बांग्लादेश में एक अहम घटनाक्रम के तहत भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ट) एकेएम शमशुल इस्लाम से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग को गहरा करने और सैन्य संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में जानकारी दी है। इस मुलाकात पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण चल रहे संबंधों की रीसेट करने की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है।

भारत-बांग्लादेश के मजबूत होते रिश्ते

बांग्लादेश में शेख हसीना के तख्तापलट के बाद आई यूनुस सरकार के कार्यकाल के दौरान ढाका और नई दिल्ली के रिश्ते निचले स्तर पर पहुंच गए थे। कट्टरपंथियों के प्रभाव वाले यूनुस प्रशासन ने भारत के साथ टकराव की नीति अपनाई थी। लेकिन फरवरी में चुनाव के बाद भारी बहुमत से जीतकर आई तारिक रहमान की बीएनपी सरकार एक बार फिर रिश्तों को सुधारने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

ढाका छावनी में हुई मुलाकात

बांग्लादेश की सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया कि प्रणय वर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के रक्षा सलाहकार से मुलाकात की। यह मुलाकात ढाका छावनी के सशस्त्र बल प्रभाग (Armed Forces Division) में हुई। इस दौरान भारतीय उच्चायुक्त ने भारत-बांग्लादेश संबंधों के लगातार विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने दोनों देशों के बीच अटूट बंधन की पुष्टि की, जिसकी जड़े 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान किए गए साझा बलिदानों में निहित है।

बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा

  • बैठक में सुरक्षा और रक्षा सहयोग की समीक्षा की गई, जिसमें द्विपक्षीय परामर्श तंत्र, प्रशिक्षण आदान-प्रादन, क्षमता निर्माण की पहल और दोनों देशों के रक्षा संस्थानों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं।
  • द्विपक्षीय संबंधों के महत्वपूर्ण घटक के रूप में अपने रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
  • बैठक में साझा सुरक्षा चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
  • क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

तारिक रहमान से मिले थे भारतीय उच्चायुक्त

इस मुलाकात के दो दिन पहले सोमवार को प्रणय वर्मा ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की थी। भारतीय उच्चायोग ने बताया कि बैठक के दौरान वर्मा और रहमान ने द्विपक्षीय जुड़ाव पर चर्चा की। इसके पहले रहमान ने नई दिल्ली के साथ संबंधों को मजबूत करने के इरादे पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश भारत के साथ अपने संबंधों को बहुत ज्यादा महत्व देता है। रहमान से वर्मा की मुलाकात बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान की नई दिल्ली यात्रा से एक दिन पहले हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.