जमशेदपुर में स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल; दो की हालत गंभीर

Updated on 18-09-2026 01:25 PM
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़ गई। जिसमें वैन मे सवार 15 बच्चे घायल हो गए। इन घायलों मे चालक सहित तीन बच्चों की गंभीर हालत बताई जा रही है। वहीं दुर्घटना ऐसा था कि वैन का आगे का शीशा टूटने के साथ साथ चैंबर फट गया।

स्थानीय लोगों की मदद के घायलों को अस्पताल पहुंचाया

बताया जाता है कि वैन दुर्घटना के बाद काफी जोरदार आवाज हुई और बच्चों मे चीख पूकार मच गई। चीख-पुकार की आवाज के साथ ही आसपास के फ्लैट रहने वाले लोग बाहर निकले। घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला और सभी घायल बच्चों को एंबुलेंस माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वैन बच्चों के लेकर टेल्को के चिन्मया स्कूल जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही कार उसके बगल से काफी तेज गति से निकली। वैन चालक ने उस कार को देखने के लिए जैसे ही अपने सिर को पीछे किया, वैन अनियंत्रित हो कर सीधे डिवाईडर से टकरा गई। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोग पहुंचे, सभी घायल बच्चों के वैन से निकाला और टाटा मोटर्स अस्पताल एंबुलेंस के जरिए भेजा। यही नहीं बच्चों के डायरी के माध्यम से उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.