भोपाल में 500 रुपये के असली नोट दिखाकर थमा दी नकली गड्डी, ठग ने बुजुर्ग महिला उतरवाए सोने के जेवर

Updated on 07-09-2026 05:16 PM

भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को दो शातिर जालसाजों ने डरा-धमाकर और नोटों की गड्डी का लालच देकर उनके सोने के जेवर पार कर दिए।

जालसाज इतने शातिर थे कि उन्होंने पीड़ित महिला को भरोसा दिलाने के लिए गड्डी में से निकालकर 500-500 रुपये के तीन असली नोट भी खर्च किए,लेकिन बाद में बुजुर्ग महिला को जो पोटली थमाई, उसमें नोटों की जगह केवल रद्दी कागज निकले।

मदद का झांसा देकर पीछे लग गए जालसाज

पुलिस के अनुसार, नरसिंहगढ़ निवासी अशरफी बाई 3 सितंबर को इलाज कराने हमीदिया अस्पताल आई थीं। डाक्टर को दिखाने के बाद जब वह मेडिकल स्टोर पर दवा ले रही थीं, तभी करीब 30 वर्ष का एक युवक और 16-17 साल का किशोर उनके पीछे लग गए। मदद का झांसा देकर आरोपित ने महिला का बैग अपने हाथ में ले लिया और उन्हें पैदल नक्कारखाना गेट की ओर ले आए।

बदमाशों का खौफ दिखाकर उतरवाए जेवर

  • जहां पहुंचते ही शातिर ठग ने अकेली बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में उलझाना शुरू किया। आरोपित ने महिला में खौफ पैदा करते हुए कहा कि इलाके में बदमाश घूम रहे हैं, जो उनके सोने के जेवर छीन सकते हैं। महिला को बुरी तरह डराने के बाद ठग ने कपड़े में लिपटी 500 रुपये के नोटों की गड्डी दिखाई।

  • महिला का विश्वास जीतने के लिए आरोपित ने साथ मौजूद किशोर को अपना बेटा बताया और गड्डी में से 500-500 रुपये के तीन नोट निकालकर बेटे के लिए सामान खरीदा। इस तरकीब से महिला को यकीन हो गया कि गड्डी में असली नोट ही हैं। इसके बाद घबराई हुई महिला से आरोपित ने मंगलसूत्र और कान के टाप्स उतरवा लिए और बदले में कागजों का पुलिंदा थमाकर ऑटो में बैठा दिया।
  • पोटली खोलने पर हुआ ठगी का भंडाफोड़

    बेटी के घर पहुंचकर जब महिला ने पोटली खोली, तब ठगी का भंडाफोड़ हुआ। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हमीदिया अस्पताल से नक्कारखाना के बीच लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपित की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 October 2026
                ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
     24 October 2026
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
     24 October 2026
    इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
     24 October 2026
    दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
     24 October 2026
    भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
     24 October 2026
    मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
     24 October 2026
    सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
     20 October 2026
    ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
     20 October 2026
    जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
    Advt.