'मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत हटाएं और जेन-जी आंदोलन को नहीं कुचले', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दी सरकार को सलाह

Updated on 28-09-2026 12:23 PM
जबलपुर: देश में चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवाद के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान आया है। उन्होंने सरकार को सलाह दी है कि मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत हटाएं। साथ ही जेन-जी आंदोलन को कुचलने की कोशिश करें।

चुनाव आयोग को हटाने की कोशिश करें

वहीं, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से आज चुनाव प्रक्रिया संचालित हो रही है, इससे लोकतंत्र की रक्षा पर सवाल है। शंकराचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर विश्वास और मजबूत हुआ है। मुख्य चुनाव आयुक्त तो तुरंत पद से हटाएं। साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत आयुक्त की नियुक्ति की जाए।


जेन जी आंदोलन को कुचले नहीं

इसके साथ ही शंकराचार्य ने सरकार को नसीहत दी है कि अगर जेन जी को ज्यादा दिन आंदोलन करने दिया गया तो आगे राजनेताओं की खेप तैयार होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इनके आंदोलन को कुचलने की कोशिश की गई तो बहुत सारे नेता निकलकर आएंगे। सरकार की भला इसी में है कि इनकी मांगों को सुनकर जल्दी आगे बढ़ें।

बच्चों से मत लड़ो

वहीं, शंकाचार्य ने इशारों-इशारों में बिना नाम लिए एक बड़े नेता पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जो लोग खुद को राजनीति का चाणक्य समझने लगे थे। साथ ही तीसमार खां मानते थे, उन्हें हमारी चेतावनी है कि शुद्ध ह्रदय वाले बच्चों से मत लड़ो। इनके आगे आपकी चतुराई काम नहीं आएगी।


गौरतलब है कि एक मीडिया रिपोर्ट्स के बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि आयोग की तरफ से बयान आ गया है कि सारे फैसले सहमति से लिए गए थे। इसके बाद विपक्ष निशाने पर आ गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
जो लोग खुद को राजनीति का चाणक्य समझते हैं, जो अपने आपको तीसमार खां मानते हैं, उनको हमारी चेतावनी है कि शुद्ध हृदय वाले बच्चों से मत लड़ो। क्योंकि शुद्धता…
 28 September 2026
भोपाल में न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर 3 से 8 हजार रुपए वेतन पाने वाले अस्थायी, अंशकालीन, चौकीदार और ठेका श्रमिक सोमवार सुबह बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने…
 28 September 2026
लुधियाना में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमान कथा जारी है। रविवार को धीरेंद्र शास्त्री ने VIP एंट्री पर कहा, "भगवान की कथा में भक्त और प्रभु के बीच…
 28 September 2026
खंडवा में छैगांवमाखन जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम खजूरी में पिछले करीब तीन महीने से बिजली सप्लाई बंद है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने के…
 28 September 2026
मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई एक सप्ताह के अंदर होने लगेगी। मौसम केंद्र (IMD), भोपाल के मुताबिक- अगले 4 दिन प्रदेश के किसी भी जिले में अति भारी…
 28 September 2026
उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण की जद में उज्जैन स्थित शाही मस्जिद भी आ गया है। इसका 11 फीट हिस्सा तोड़ा जाना है लेकिन मुस्लिम समाज के लोग इसका विरोध कर रहे…
 28 September 2026
जबलपुर: देश में चुनाव आयोग को लेकर चल रहे विवाद के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान आया है। उन्होंने सरकार को सलाह दी है कि मुख्य चुनाव आयुक्त को…
 27 September 2026
मीडिया से बात नहीं करने की मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की कसम एक ही दिन में टूट गई। वे मीडिया के सामने भी आए और बात भी की।दरअसल, गुरुवार को एक…
 27 September 2026
बड़वानी: शासकीय संयुक्त बालिका छात्रावास की अव्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को छात्राओं का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। करीब 150 छात्राएं पानी, भोजन, सफाई और सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें लेकर…
Advt.