'शेख हसीना वापस लौटीं तो पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी', बांग्लादेशी अधिकारी के ऑडियो से ढाका में हड़कंप, तुरंत हटाया

Updated on 18-09-2026 12:03 PM
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती से हटा दिया गया है। अधिकारी की पहचान मोहम्मद रकीबुल हसन के रूप में की गई है, जो राजधानी के कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन के इंचार्ज (OC) के रूप में तैनात थे। कथित तौर हसन का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें गया गया था कि अगर शेख हसीना बांग्लादेश लौटती हैं तो पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी।

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रथम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस सूत्रों का कहना है कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज की पहचान रकाबुल हसन के तौर पर की गई थी। हालांकि, गुरुवार को ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने उन्हें हटाने का आदेश जारी किया तो उसकी वजह प्रशासनिक बताई। हसन को DMP हेडक्वार्टर और प्रशासनिक विभाग के सेंट्रल रिजर्व ऑफिस से जोड़ दिया गया है।

ऑडियो में अधिकारी ने क्या कहा?

बुधवार रात सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें खुद को ऑफिसर इंचार्ज बताने वाला एक शख्स सरकार, प्रशासन, सेना और पुलिस की आलोचना कर रहा था। ऑडियो में शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है कि शेख हसीना को बांग्लादेश आना चाहिए। अगर वह आती हैं तो यह पुलिस फोर्स कुछ नहीं कर पाएगी। वह पुलिस अधिकारियों पर राजनीतिक संबंध रखने और नियुक्ति के लिए पैसे के लेन-देन का भी आरोप लगाता है।


मुझे पता है कि शेख हसीना दिसम्बर में आ रही हैं। कुछ नहीं होगा। सच में कुछ नहीं। आप सोच सकते हैं कि सड़कों पर पुलिस कितनी कमजोर है। बहुत ज्यादा कमजोर। उन्हें आना चाहिए। दिसम्बर बहुत देर हो जाएगी। उन्हें इसी महीने आना चाहिए था। अगर वह आती हैं, तो यह पुलिस कुछ नहीं पाएगी।
वायरल ऑडियो में अधिकारी

अधिकारियों की BNP से मिलीभगत

इसके बाद उसने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर बीएनपी का समर्थन करने का आरोप लगाया। उसने कहा, "सभी सीनियर BNP का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन हम BNP का समर्थन नहीं कर रहे हैं। हमने इस काम के लिए डिपार्टमेंट जॉइन नहीं किया था। आप खाएंगे-पिएंगे और मजे करेंगे, जबकि हम यहां बैठकर सारा काम करेंगे, ऐसा नहीं हो सकता।"
ऑडियो में शख्स यह भी आरोप लगाता है कि पुलिस स्टेशन में इंचार्ज के लिए एक सीनियर पुलिस अधिकारी के ड्राइवर को पैसे दिए जा रहे हैं। इस ड्राइवर का नाम मोनीर बताया है। ऑडियो में कथित तौर पर हसन कहते हैं, क्या इसे बर्दाश्त किया जा सकता है? मैं और क्या कहूं, जिन्हें तैनाती मिल रही है, वे उसे (मोनीर) पैसे दे रहे हैं और सुबह पोस्टिंग हो रही है।

हसीना के कार्यकाल की तारीफ

ऑडियो में अवामी लीग के दौरान नियुक्तियों की तारीफ की गई है। वह कहता है कि अवामी लीग से जुड़े कमिश्नरों ने OC की पोस्टिंग के लिए पैसे नहीं लिए। उसने पूर्व इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस और DMP कमिश्नन बेनजीर अहमद का जिक्र किया और कहा कि उनके कार्यकाल में कभी भी पैसे के बदले OC का तबादला नहीं किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.