'25 मंदिर हटे तो विरोध नहीं हुआ तो मस्जिद पर पत्थरबाजी क्यों', वीएचपी ने शाही मस्जिद के दस्तावेजों की जांच की मांग की

Updated on 29-09-2026 01:02 PM
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर हुए विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद नेता संतोष शर्मा ने पथराव करने वालों और विकास कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने शाही मस्जिद की उम्र और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कराने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मामले में दखल देने की अपील की।

25 मंदिरों को किया गया है विस्थापित

संतोष शर्मा ने कहा कि उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान प्रशासन ने कोयला फाटक से छत्रिपुरा चौक तक करीब 25 मंदिरों को विस्थापित या पुनर्विस्थापित किया है। सनातन समाज ने विकास के लिए प्रशासन का पूरा साथ दिया और 200-300 वर्ष पुराने मंदिरों को हटाकर दूसरी जगह पुनर्विस्थापित किए जाने का भी विरोध नहीं किया।


पत्थरबाजी हो गई

उन्होंने कहा कि जब सड़क चौड़ी करने के लिए एक मस्जिद का करीब 9 फीट हिस्सा हटाने की बात आई तो विरोध शुरू हो गया। इसके बाद पत्थरबाजी हुई, जिसमें प्रशासन के लोगों को चोट लगी। सब इंस्पेक्टर पुष्पा और प्रशासन से जुड़े अन्य लोग भी घायल हुए।

दस्तावेज की जांच करें

वीएचपी नेता ने प्रशासन से शाही मस्जिद की उम्र और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह जांच होनी चाहिए कि मस्जिद कितने वर्ष पुरानी है, उसके मूल दस्तावेज क्या हैं और वह कितने क्षेत्रफल में स्थापित है। साथ ही, उन्होंने मस्जिद से जुड़े भूमि और अतिक्रमण के आरोपों की भी जांच की मांग की।


नहीं होना चाहिए विरोध

संतोष शर्मा ने कहा कि यदि विकास कार्य के लिए पुराने मंदिरों को पुनर्विस्थापित किया जा सकता है तो सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद का कुछ हिस्सा हटाने पर विरोध नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विकास कार्यों में बाधा डालकर उज्जैन में तनाव का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

खड़े हनुमान जी का किया जिक्र

उन्होंने खड़े हनुमान मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उसे हटाकर पुनर्विस्थापित करने की बात पर सनातन समाज ने सहमति दिखाई। यह मंदिर पौराणिक और हजारों वर्ष पुराना माना जाता है, जबकि शाही मस्जिद 100 वर्ष पुरानी भी नहीं है। संतोष शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों के दौरान प्रशासन के साथ सहयोग होना चाहिए। पथराव या हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने विकास में रुकावट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


सीएम से हस्तक्षेप करने की मांग

मुख्यमंत्री मोहन यादव से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील करते हुए संतोष शर्मा ने कहा कि अब विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की भूमिका की तुलना क्रिकेट मैच से करते हुए कहा कि बल्ला और गेंद मुख्यमंत्री के हाथ में है और अब विकास के लिए जरूरी कार्रवाई करते हुए रास्ता साफ करना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.