7 सितंबर को बीजेपी ऑफिस पहुंचेंगे सैकड़ों कर्मचारी

Updated on 31-08-2026 12:29 PM
भोपाल, प्रदेश के स्कूलों, छात्रावासों, पंचायतों, अस्पतालों और अन्य विभागों में काम कर रहे अस्थायी व अंशकालीन कर्मचारी न्यूनतम वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर 7 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। कर्मचारी संगठन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को 2003 में किए गए वादे की याद दिलाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई है।

अस्थायी, आउटसोर्स कर्मचारी मोर्चा ने भाजपा संगठन को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि 2003 में अस्थायी कर्मचारियों को नियमित कर शासकीय सेवक का दर्जा देने का वादा किया गया था, लेकिन 23 साल बाद भी यह पूरा नहीं हुआ।

उमा भारती ने 2003 में किया था आंदोलन

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह, अंशकालीन कर्मचारी अध्यक्ष उमाशंकर पाठक सहित अन्य पदाधिकारियों ने पत्र में कहा कि 2003 का विधानसभा चुनाव भाजपा ने अस्थायी कर्मचारियों के मुद्दे पर लड़ा था। तत्कालीन भाजपा नेता उमा भारती ने कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में वल्लभ भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया था। उन्होंने प्रदेशभर में यात्राएं कर अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने और शासकीय सेवक का दर्जा देने का वादा किया था।

संगठन के मुताबिक उस समय अंशकालीन कर्मचारी, मस्टर श्रमिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी बड़ी संख्या में सरकारी काम संभालते थे। स्कूलों और छात्रावासों में सफाई, खाना बनाने और भृत्य के काम से लेकर पंचायतों में चौकीदारी, नल-जल व्यवस्था, अस्पतालों में विभिन्न सेवाएं, नगरीय निकायों में सफाई और टैक्स वसूली जैसे काम भी इन्हीं कर्मचारियों से कराए जाते हैं।

23 साल में वेतन में मामूली बढ़ोतरी

कर्मचारी नेता वासुदेव शर्मा ने कहा कि 2003 में जिन अंशकालीन कर्मचारियों को करीब 3 हजार रुपए मिलते थे, उन्हें अब 4-5 हजार रुपए ही मिल रहे हैं। पंचायतों के चौकीदार और नल-जल कर्मचारी तब करीब 2 हजार रुपए पाते थे, जबकि वर्तमान में भी कई कर्मचारियों को 2-3 हजार रुपए ही मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाल परेड ग्राउंड में अस्थायी कर्मचारियों का वेतन दोगुना करने की घोषणा की थी, लेकिन इसे भी पूरा नहीं किया गया। संगठन अब सरकार द्वारा निर्धारित 12,425 रुपए न्यूनतम वेतन की मांग कर रहा है।

7 और 8 सितंबर को अलग-अलग प्रदर्शन

संगठन के अनुसार स्कूलों, छात्रावासों और विभिन्न विभागों के अंशकालीन कर्मचारी 7 सितंबर को भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। ग्राम पंचायतों के चौकीदार, नल-जल चालक और अन्य कर्मचारी 8 सितंबर को संगठन के समक्ष अपनी मांग रखेंगे।

कर्मचारी नेताओं ने सरकार के 1.62 लाख रुपए प्रति व्यक्ति वार्षिक आय के दावे पर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि जब बड़ी संख्या में कर्मचारी 2 से 5 हजार रुपए महीने में काम कर रहे हैं, तो महंगाई के दौर में उनके जीवन-यापन की स्थिति पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए।

मोर्चा ने चेतावनी दी है कि न्यूनतम वेतन और स्थायीकरण की मांग पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो भाजपा कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना-अनशन शुरू किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.