शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्‍स करीब 1250 अंक टूटा, निफ्टी 17200 के नीचे

Updated on 29-08-2022 07:04 PM

हफ्ते के शुरुआती कारोबार दिन सोमवार को शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली। सुबह 9:30 पर सेंसेक्स करीब 1250 अंक या 2.06% नीचे 57,623.25 पर, जबकि निफ्टी 361.50 अंक या 2.06% नीचे 17,197.40 पर कारोबार कर रहा था।

टेक महिंद्रा, इंफोसिस, HCL टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और विप्रो में 1-5% की गिरावट देखने को मिली। लार्ज कैप, मिड कैप और स्‍मालकैप हर सेग्‍मेंट में कमजोरी नजर आ रही है। निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल और IT इंडेक्‍स कमजोर हुए हैं। अन्‍य सेक्‍टर में भी बिकवाली है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे टूटा
सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे टूटकर 80.15 के ऑल टाइम लो लेवल पर आ गया। अमेरिकी करेंसी में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती का भी सेंटीमेंट पर असर पड़ा।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले घरेलू रुपया 79.8650 के पिछले बंद के मुकाबले 80.0750 पर खुला।

रिलायंस, NTPC और सिप्ला जैसे शेयर्स पर होगी नजर
अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रख सकते हैं। आज की इस लिस्ट में रिलायंस, NTPC, सिप्ला, NHPC, जुबिलेंट फार्मोवा, राइट्स, केनरा बैंक, लेमन ट्री होटल्स, सिनजीन इंटरनेशनल, काइनेटिक इंजीनियरिंग, अल्ट्राटेक सीमेंट, रोलेक्स रिंग्स, सैफायर फूड्स इंडिया, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, जुबिलेंट इंग्रेविया, कोरोमंडल इंटरनेशनल, पूर्वांकरा जैसे शेयर शामिल हैं।

इनमें से कुछ ने बिजनेस बढ़ाने के लिए डेवलपमेंट किया है तो किसी में मैनेजमेंट लेवल पर क्लियरिटी आई है।

रिलायंस इंडस्ट्री की आज 45वीं AGM
रिलायंस इंडस्ट्री की आज 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) होने जा रही है। यह मीटिंग आज 29 अगस्त को दोपहर 02:00 बजे शुरू होगी, जिसमें चेयरमैन मुकेश अंबानी और कंपनी के बोर्ड और सहायक कंपनियों के अन्य सदस्यों के प्रेजेंटेशन होने वाले हैं। एनालिस्‍ट का मानना ​​है कि इस साल एक बार फिर कंपनी द्वारा कंज्‍यूमर रिटेल बिजनेस पर ध्यान दिया जा सकता है।

एशियाई बाजारों में बिकवाली
आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है। SGX Nifty में 2.19% तो निक्‍केई 225 में 2.86% कमजोरी नजर आ रही है। स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 1.06% गिरावट है तो हैंगसेंग में 1% गिरावट है; ताइवान वेटेड 2.58% और कोस्‍पी 2.21% कमजोर होकर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, शंघाई कंपोजिट में 0.28% गिरावट है।

अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट
स्‍टॉक फ्यूचर्स कमजोर नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। शुक्रवार को डाउ जोन्स में 1008 अंकों य 3% से ज्‍यादा की गिरावट रही और 32,283.40 के स्‍तर पर बंद हुआ। नैस्डैक में 498 अंकों की कमजोरी रही और यह 12,141.71 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि S&P 500 इंडेक्‍स में 141 अंकों की कमजोरी देखने को मिली और 4,057.66 के लेवल पर बंद हुआ। यूएस फेड ने साफ संकेत दिए हें कि जब तक महंगाई 40 साल के हाई 9% से घटकर 2% पर नहीं आ जाती, तब तक रेट हाइक साइकिल का दौर जारी रह सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
Advt.