गृहमंत्री अमित शाह 21-22 अगस्त को भोपाल में रहेंगे:वेलकम के लिए सज रही राजधानी

Updated on 20-08-2022 07:06 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 और 22 अगस्त को भोपाल में रहेंगे। उनके वेलकम के लिए भोपाल सज रहा है। शाह जिन-जिन रास्तों से गुजरेंगे, वे चकाचक हो रहे हैं तो ग्रिल-रैलिंग की रंगाई, डिवाइडर की पुताई और कई खूबसूरत पेंटिंग भी बनाई जा रही है। स्टेट हेंगर, लालघाटी, पॉलीटेक्निक चौराहा, स्मार्ट रोड, भदभदा रोड को चकाचक किया जा रहा है। दो दिन में सड़कें खूबसूरत की जाएगी। करीब चार महीने में वे दूसरी बार भोपाल आ रहे हैं। इससे पहले 22 अप्रैल को जंबूरी मैदान में हुए सम्मेलन में शामिल होने आए थे।

शाह 21 अगस्त की रात 11 बजे भोपाल आएंगे। वे 22 अगस्त को यही रहेंगे। उनका दौर तय करने के बाद सरकार और संगठन दोनों तैयारी में जुटे हैं। वहीं, पुलिस ने सिक्युरिटी-ट्रैफिक का प्लान तैयार किया है तो नगर निगम सड़कों को सुधारने से लेकर रास्तों को खूबसूरत बनाने का काम कर रहा है।

गड्‌ढों को भरेंगे, ताकि झटका न लगे
स्टेट हैंगर, लालघाटी, स्मार्ट रोड, पॉलीटेक्निक कॉलेज चौराहा, भारत माता चौराहा और भदभदा ब्रिज तक सड़क की तस्वीर भी बदली जाएगी। बारिश के चलते कुछ जगह पर गड्‌ढे हो गए हैं। इन्हें भरवाया जा रहा है। रास्तों के सेंट्रल वर्ज एवं किनारे की धूल-मिट्टी सफाई कराई जा रही है तो रैलिंग की रंगाई-पुताई भी कर रहे हैं। मध्यप्रदेश को दर्शाती पेंटिंग भी सड़क के दोनों ओर बनाई जा रही है। चौराहे पर लगी घड़ी को जल्द चालू कराने को भी कहा गया है।

शाह का यह दौरा

शाह के अब तक तय कार्यक्रम के अनुसार, वे 21 अगस्त की रात 11 बजे भोपाल आ जाएंगे। 22 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे हॉल (मिंटो हॉल) में सुबह 11 बजे इंटर स्टेट काउंसिल की मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। इसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ​​​ ​मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। उत्तराखंड के सीएम शनिवार शाम को भोपाल पहुंच जाएंगे।

गृहमंत्री के लिए बनाए चार हेलीपेड
केंद्रीय गृहमंत्री शाह के लिए 4 हैलीपेड बनाए जा रहे हैं। ये हैलीपेड भौंरी और लाल परेड ग्राउंड में बनाए जा रहे हैं। शाह इंटर स्टेट काउसिंल की बैठक के बाद नेशनल फॉरेंसिंक साइंस यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद रविंद्र भवन में आयोजित पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद विधानसभा में कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित नई शिक्षा नीति के आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। फिर होटल में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही पुलिस लैब का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा भी वे कई मुद्दों पर बात करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.