भोपाल से ओरछा-चंदेरी के लिए हेली सेवा को मिला बंपर रिस्पॉन्स, आसान बुकिंग, गाइड की भी सुविधा

Updated on 24-04-2026 04:40 PM

भोपाल। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई पर्यटन हेली सेवा को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भोपाल से ओरछा के लिए शुरू हुई हेलिकाप्टर सेवा का बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपयोग कर सकते हैं। यह हेलिकाप्टर सुबह 9.30 बजे भोपाल से ओरछा के लिए टेकऑफ हो रहा है। दोपहर दो बजे वापस भोपाल आ सकते हैं।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने हाल ही में ओरछा और चंदेरी तक हेलिकाप्टर सेवा का शुभारंभ भोपाल में किया था। ओरछा के राजा राम का दरबार एवं चंदेरी के ऐतिहासिक स्थल देखने के लिए पर्यटक इस सेवा का उपयोग कर रहे हैं। भोपाल से ओरछा जाने के लिए छह हजार 500 रुपये किराया है। चंदेरी पहुंचने के लिए पर्यटकों से साढ़े पांच हजार रुपये लिए जा रहे हैं।

बुकिंग आसान, गाइड भी ले सकेंगे

इस सेवा को आसान बनाने के लिए इसे पीपीपी मॉडल से जोड़ा गया है। पर्यटकों को छह सीटों वाले हेलिकॉप्टर से राइड कराया जा रहा है। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी एवं फ्लाइओला की वेबसाइट से कराई जा सकती है। गाइड एवं होटल की बुकिंग भी की जा सकती है।

यह सेवा सप्ताह में पांच दिन बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को मिल सकेगी। पर्यटक पैकेज भी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें 14 हजार 500 रुपये देने होंगे। इस पैकेज में वीआईपी दर्शन, टैक्सी एवं प्रसाद सहित सभी सुविधाएं शामिल है। ओरछा में जांच राइड करने पर साढ़े तीन हजार रुपये लिए जा रहे हैं।

ऐतिहासिक स्थल देखने का अवसर

धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से इस सेवा को महत्वपूर्व माना जा रहा है। भोपाल के लोगों को भगवान श्री राम की राजनगरी ओरछा देखने का आसान अवसर मिल रहा है। ऐतिहासिक नगरों का अनुभव पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। चंदेरी साड़ी के लिए प्रसिद्ध चंदेरी जाना भी कई लोगों का सपना है जो इस सेवा के माध्यम से पूरा हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
( किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा )           ( प्रमिल अग्रवाल ) हरदा । जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर महा…
 24 July 2026
मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत मार्च 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को 100% नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, विधानसभा में पेश कैग की…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल के जयप्रकाश (जेपी) जिला चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के माध्यम से कार्यरत 21 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आउटसोर्स…
 24 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से प्रदेश के बॉर्डर…
 24 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने CJP के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गहरी नाराजगी…
 24 July 2026
भोपाल, सड़क पर रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश की सड़कों पर हर रोज औसतन 142 एक्सीडेंट हो रहे हैं और रोजाना करीब 40…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल में 17 साल की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कॉन्स्टेबल ने अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर छात्रा को मिलने बुलाया। इसके…
 24 July 2026
भोपाल, महिला से अनैतिक संबंधों और पद के दुरुपयोग के आरोप में भोपाल के अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन इस…
 24 July 2026
भोपाल। राजधानी में मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। 25 जुलाई से सुभाष नगर से एम्स तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर एक नहीं,…
Advt.