'आधी रोटी और पांच पीढ़ियों तक राज आशीर्वाद', सूफी संत मंसूर शाह कौन हैं, जिनके उर्स पर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

Updated on 29-09-2026 01:01 PM
ग्वालियर: सिंधिया घराने की परंपरा निभाने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हर साल मंसूर शाह के उर्स पर पहुंचते हैं। यह परंपरा 300 साल पुरानी है, जिसे निभाने के लिए सोमवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया फिर से ग्वालियर पहुंचे। आइए आपको बताते हैं कि मंसूर शाह ने सिंधिया राजपरिवार को क्या आशीर्वाद दिया था।

महाराज बाड़ा स्थित देवघर में मनाया जाता है उर्स

दरअसल, हर साल सूफी संत मंसूर शाह का उर्स महाराज बाड़ा स्थित देवघर में मनाया जाता है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राजघराने की परंपरा को निभाते हुए यहा गोरखी देवघर में पूजा अर्चना की है। करीब एक घंटे तक ज्योतिरादित्य सिंधिया देवघर में रहे हैं। इसके बाद बाबा मंसूर शाह का उन्हें आशीर्वाद मिला है।


300 साल से चली आ रही है यह परंपरा

सिंधिया राज घराने में यह परंपरा 300 सालों से चली आ रही है। राज परिवार के मुखिया देवघर में पूजा के लिए जाते हैं। अभी ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर राजघराने के महाराज हैं। इसीलिए वही हर साल पूजा करते हैं। देवघर में मंसूर शाह से जुड़ी स्मृतियां भी रखी हुई हैं।

क्यों हैं मंसूर शाह पर अटूट आस्था

इसके पीछे एक पौराणिक कहानी है। कहा जाता है कि सिंधिया राजवंश के संस्थापक महादजी सिंधिया थे। वह पानीपत के युद्ध में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऐसे में परिवार को सलामती की चिंता सता रही थी। बताया जाता है कि महादजी की पत्नी और मां सूफी संत के दरबार में पहुंची थीं।

जीवित लौटने का दिलाया था भरोसा

महादजी की मां और पत्नी को संत मंसूर शाह ने उन्हें जीवित लौटने का भरोसा दिलाया था। कुछ दिन बाद घायल अवस्था में महादजी जीवित लौटे थे। इसके बाद से ही सिंधिया राजपरिवार का मंसूर शाह पर अटूट भरोसा है।


पांच पीढ़ियों तक राज करने का भरोसा दिया

इसके साथ ही सूफी संत मंसूर शाह ने महादजी सिंधिया को आधी रोटी दी। साथ ही पांच पीढ़ियों तक राज करने आशीर्वाद दिया। इसके बाद सिंधिया परिवार के लोगों ने आज भी इस आधी रोटी को संभाल कर देवघर में रखा है। हर साल उर्स पर उनकी पूजा की जाती है।


गौरतलब है कि इस देवघर में हिंदू देवी-देवताओं से जुड़ी स्मृतियां भी हैं। सिंधिया परिवार इन सभी की पूजा करता है। सोमवार की रात पूजा के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमने सुख-शांति के लिए आशीर्वाद मांगा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.