भोपाल में बारात में हर्ष फायरिंग करने वाला दूल्हा गिरफ्तार, ससुर के साथ पहुंचा जेल, कट्टा भी बरामद

Updated on 10-04-2026 11:43 AM

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां उस समय कानूनी पचड़े में बदल गईं, जब दूल्हे और उसके रिश्तेदारों ने सरेआम हर्ष फायरिंग कर दी। घटना 8 अप्रैल की है, जब परवलिया स्थित DD फॉर्म हाउस में मिस्बा खान नामक युवक की बारात पहुंची थी।

दूल्हे ने जोश में खोया होश

बारात के स्वागत के दौरान दूल्हा मिस्बा खान और उसके परिजन अत्यधिक उत्साहित हो गए। पुलिस जांच के अनुसार, सबसे पहले दूल्हे के चाचा ससुर असलम खान ने अपने अवैध कट्टे से हवाई फायर किया। इसके बाद उसने वही कट्टा दूल्हे को थमा दिया, जिसके बाद दूल्हे ने भी बारात में नाचते हुए जोश में आकर गोलियां दाग दीं। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया।

सोशल मीडिया ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

वीडियो में दूल्हा डांस करते और नोटों की बारिश के बीच फायरिंग करते साफ नजर आ रहा था। जब यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ, तो भोपाल पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों की पहचान की गई

पुलिस की सख्ती

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हे मिस्बा खान और उसके चाचा ससुर असलम खान को गिरफ्तार कर लिया है। असलम के पास से वारदात में इस्तेमाल अवैध हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि हर्ष फायरिंग एक गंभीर अपराध है जो जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
( किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा )           ( प्रमिल अग्रवाल ) हरदा । जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर महा…
 24 July 2026
मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत मार्च 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को 100% नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, विधानसभा में पेश कैग की…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल के जयप्रकाश (जेपी) जिला चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के माध्यम से कार्यरत 21 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आउटसोर्स…
 24 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से प्रदेश के बॉर्डर…
 24 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने CJP के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गहरी नाराजगी…
 24 July 2026
भोपाल, सड़क पर रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश की सड़कों पर हर रोज औसतन 142 एक्सीडेंट हो रहे हैं और रोजाना करीब 40…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल में 17 साल की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कॉन्स्टेबल ने अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर छात्रा को मिलने बुलाया। इसके…
 24 July 2026
भोपाल, महिला से अनैतिक संबंधों और पद के दुरुपयोग के आरोप में भोपाल के अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन इस…
 24 July 2026
भोपाल। राजधानी में मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। 25 जुलाई से सुभाष नगर से एम्स तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर एक नहीं,…
Advt.