तीखी धूप के लिए हो जाएं तैयार, MP में मौसम ने ली करवट

Updated on 10-04-2026 11:52 AM

भोपाल। प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि का दौर अब थमने जा रहा है। शुक्रवार से फिर तीखी धूप और तेज गर्मी का दौर शुरू होगा। मौसम केंद्र के अनुसार 10 से 13 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। हालांकि प्रदेश के आसपास वर्तमान में तीन प्रेरित चक्रवात सक्रिय हैं, लेकिन इनका प्रभाव अब प्रदेश पर नहीं पड़ेगा।

उधर, गुरुवार को दिनभर मौसम साफ और शुष्क बना रहा। बुधवार-गुरुवार की रात के समय दक्षिण-पश्चिमी इलाकों के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। भिंड जिले में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विज्ञानी का कहना है कि अब प्रदेश में किसी भी दिशा से नमी नहीं आ रही है, जिसके चलते बादल बनने की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा।

तापमान में बढ़ोतरी के आसार

आने वाले चार दिनों में तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसके कारण दिन में तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। गुरुवार को दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम प्रणाली की बात करें तो उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है, जबकि दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर भी इसी तरह का सिस्टम सक्रिय है।

साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा। कहीं गरज-चमक की स्थिति नहीं बनेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.