भोपाल में गैस एजेंसियों के संचालकों की मनमर्जी, बुकिंग करने के 10 दिन बाद भी कस्टमर परेशान, कलेक्टर से कर दी शिकायत

Updated on 09-04-2026 12:56 PM

भोपाल। शहर में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था को खुद एजेंसी संचालक ही बिगाड़ने में लगे हुए हैं। इंडेन के घरेलू उपभोक्ताओं के द्वारा समय पर बुकिंग करने के बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा है, जिससे वह एजेंसी पर कतार में लगने को मजबूर हैं। जब उपभोक्ताओं ने पता किया तो उनके द्वारा बुकिंग का सिलिंडर तो आपूर्ति कर दिया गया है लेकिन उनको नहीं मिला है। उपभोक्ता करीब 10 से 15 दिन से परेशान हो रहे हैं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं।

इससे उपभोक्ताओं ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के नाम से खाद्य शाखा में ज्ञापन देते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। उनकी शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को हैप्पी गैस एजेंसी पर छापामार कार्रवाई करते हुए प्रकरण बनाया है। जानकारी के अनुसार जिले में घरेलू गैस सिलिंडर के करीब साढ़े पांच लाख उपभोक्ता हैं और इनको 40 से अधिक गैस एजेंसियों के द्वारा आपूर्ति की जाती है। इनमें सबसे अधिक एजेंसी 26 इंडेन की हैं और दो लाख से अधिक उपभोक्ता भी इंडेन के हैं।ऐसे में सबसे अधिक बुकिंग प्रतिदिन आठ हजार इंडेन उपभोक्ताओं के द्वारा की जाती हैं और आपूर्ति करीब छह हजार की जा रही है। इसके बाद भी इंडेन के उपभोक्ता परेशान चल रहे हैं उनको बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है और वह परेशान होकर एजेंसी पर पहुंचकर मशक्कत कर रहे हैं। ऐसा ही हाल करोंद के जेल रोड स्थित हैप्पी इंडेन गैस एजेंसी का बना हुआ है, यहां पर उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिले हैं। इससे वह परेशान होकर बुधवार को एजेंसी पर पहुंचे तो पता चला कि उनके नाम का सिलिंडर आपूर्ति हो गया है। यह सुनते ही वह हैरान हो गए और संचालक से जवाब मांगा तो वह कुछ नहीं बता पाया। इससे उन्होंने कलेक्ट्रेट में शिकायत दर्ज करवाई है।

एजेंसी से लौटाया जा रहा खाली हाथ

उपभोक्ता नीरज पचौरी, धीरज लोधी सहित अन्य ने शिकायत करते हुए बताया कि हैप्पी इंडेन गैस एजेंसी पर बुकिंग की थी लेकिन अब तक सिलिंडर नहीं मिला है। जब एजेंसी पर पहुंचे तो मना करते हुए बताया कि सिलिंडर आपूर्ति कर दिया गया है, जबकि उनको सिलिंडर मिला ही नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके नाम का सिलिंडर कालाबाजारी कर बेचा जा रहा है और मोटी रकम वसूली जा रही है। ऐसे में जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

पहली बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को नहीं मिले सिलिंडर

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी तृणाल जंभोलकर व सुनील वर्मा ने टीम सहित हैप्पी इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण व जांच की तो पता चला कि प्रतिदिन 550 से 1100 सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके बदले में करीब 600 सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है।

जब टीम ने रिकॉर्ड देखा तो पता चला कि जिन उपभोक्ताओं ने पहले बुकिंग की थी, उनको सिलिंडर नहीं मिला है। जबकि ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने बाद में बुकिंग की थी उनको सिलिंडर की आपूर्ति की गई है। इस पर संचालक ने सफाई दी कि सर्वर की गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.