भोपाल में इंस्टाग्राम पर दोस्ती... फिर होटल में किशोरी से दुष्कर्म,आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Updated on 20-05-2026 12:41 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है 

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी तलैया क्षेत्र की रहने वाली है और स्कूल में पढ़ाई करती है। उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आदि नामक युवक से हुई थी।

बातचीत और चैटिंग के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और बाद में प्रेम संबंध हो गए।

होटल में जबरन किया दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक जनवरी महीने में आरोपी किशोरी को जबरन निशातपुरा स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने किशोरी को डराकर उसके साथ गलत काम किया और इस दौरान आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।

वीडियो वायरल करने की धमकी दी

इसके बाद आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी ने कुछ वीडियो और फोटो परिवार के लोगों को भी भेज दिए, जिससे किशोरी मानसिक रूप से परेशान हो गई।

आखिरकार पीड़िता ने साहस जुटाकर सोमवार को निशातपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

आरोपी युवक किशोरी को घुमाने के बहाने होटल ले गया, जहां उसने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
भोपाल, राज्य शासन ने सोम डिस्टिलरीज समूह की इकाइयों द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए आबकारी लाइसेंसों के नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर दिए हैं। नवीनीकरण के आवेदनों के निरस्तीकरण…
 19 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आंध्रप्रदेश सरकार की ओर से मध्यप्रदेश से बाघ और गौर की डिमांड की गई है। उन्हें बाघ और गौर देने के लिए…
 19 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियम 2021 में…
 19 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पटवारियों के तबादलों की लिस्ट सिर्फ़ 24 घंटे में ही बदल गई। इससे प्रशासनिक निर्णय पर सवाल खड़े हो गए हैं। 15 जून को जारी स्थानांतरण आदेश…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने प्रदेश की चर्चित शराब निर्माता कंपनी सोम डिस्टिलरीज के वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत सभी आबकारी लाइसेंस नवीनीकरण आवेदन निरस्त कर…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में मनचाहे स्थान पर तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। विभाग ने आवेदन की…
 19 June 2026
भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी,…
 19 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन दिनों तबादलों की बयार क्या चली, जालसाजों ने सीधे कमिश्नर (आयुक्त) के दस्तखत और सरकारी सील की ही 'क्लोनिंग'…
 19 June 2026
भोपाल। शहर के हलालपुर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानें और गोदाम अब घनी आबादी के बीच आ चुके हैं, लेकिन इन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने की योजना वर्षों बाद…
Advt.