अशोकनगर में फर्जी 'क्राइम ब्रांच' बनकर लूटे 1.30 करोड़; ठगी के पैसे से खरीदी चांदी की चप्पल और लग्जरी गाड़ियां

Updated on 13-05-2026 06:21 PM
 अशोकनगर। ठगी के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन अशोकनगर का यह मामला आपकी आंखें खोल देगा। यहाँ एक शातिर गैंग ने खुद को 'क्राइम ब्रांच' का अधिकारी बताकर एक युवती को प्रेम जाल और ब्लैकमेलिंग के जरिए "1 करोड़ 30 लाख रुपये" का चूना लगा दिया। इस ठगी की रकम से आरोपियों ने जो ऐशो-आराम की चीजें खरीदीं, उन्हें देखकर पुलिस भी दंग रह गई।

चांदी की चप्पल और लग्जरी लाइफ

पुलिस रिमांड में खुलासा हुआ कि ठगी की राशि से गैंग की तांत्रिक महिला ने चांदी की चप्पलें तक बनवाई थीं। आरोपियों ने केवल गहने ही नहीं, बल्कि 70 लाख रुपये की संपत्ति और लग्जरी सामान का अंबार लगा दिया था।

क्या-क्या हुआ जब्त? (ठगी की शॉपिंग लिस्ट)

गाड़ियां: महिन्द्रा थार और नई स्कूटी।

गैजेट्स: 2 आईफोन और एप्पल नोटबुक।

गहने: करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण।

लग्जरी: महंगे कॉस्मेटिक, महंगी घड़ियां, बड़ा फ्रिज और वॉशिंग मशीन।

ब्लैकमेलिंग का खेल

पीड़िता ने एसपी को दिए आवेदन में बताया था कि आरोपी आदित्य सिंह तोमर, आयुषी चौहान, आर्यन सोनी, आकाश चौहान और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उसे डरा-धमकाकर अश्लील फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कहकर डराया।

आरोपियों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़िता से करीब 1.30 करोड़ रुपये की ठगी की और जान से मारने की धमकी भी दी।

फॉरेंसिक जांच कर रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी आदित्य तोमर, आयुषी चौहान, आकाश चौहान और आर्यन सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उनका पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।

एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में पुलिस अब आरोपियों के मनी ट्रेल और मोबाइल-लैपटॉप की फॉरेंसिक जांच कर रही है ताकि अन्य पीड़ितों का पता लगाया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
( किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा )           ( प्रमिल अग्रवाल ) हरदा । जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा किसानों के मुद्दों को लेकर महा…
 24 July 2026
मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत मार्च 2024 तक सभी ग्रामीण परिवारों को 100% नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, विधानसभा में पेश कैग की…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल के जयप्रकाश (जेपी) जिला चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के माध्यम से कार्यरत 21 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आउटसोर्स…
 24 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से प्रदेश के बॉर्डर…
 24 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने CJP के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गहरी नाराजगी…
 24 July 2026
भोपाल, सड़क पर रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश की सड़कों पर हर रोज औसतन 142 एक्सीडेंट हो रहे हैं और रोजाना करीब 40…
 24 July 2026
भोपाल, भोपाल में 17 साल की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कॉन्स्टेबल ने अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर छात्रा को मिलने बुलाया। इसके…
 24 July 2026
भोपाल, महिला से अनैतिक संबंधों और पद के दुरुपयोग के आरोप में भोपाल के अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन इस…
 24 July 2026
भोपाल। राजधानी में मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। 25 जुलाई से सुभाष नगर से एम्स तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर एक नहीं,…
Advt.