भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधि मंडल हरदा कलेक्टर से मिला

Updated on 14-04-2026 07:56 AM

       ( प्रमिल अग्रवाल )

हरदा । सोमवार को भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधि मंडल किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उनके निराकरण के लिए जिलाधीश  से मिला और सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । इस दौरान  जिलाधीश द्वारा सभी बिंदुओं पर शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग कुछ कि स्लॉट बुकिंग की गति बढ़ाई जावे, अभी स्लॉट बुकिंग के नाम पर मात्र नाटक किया जा रहा है, जबकि किसान परेशान है।

प्रत्येक केंद्र पर 2000 क्विंटल प्रतिदिन खरीदी की मात्रा सुनिश्चित की जावे ।

गेहूं एवं चने की खरीदी के केंद्र बड़ाए जावें, 

 समर्थन मूल्य पर खरीदी जाने वाली सभी फसलों का तौल बड़े इलेक्ट्रॉनिक कांटे से किया जावे ।

बिक्री के दौरान विक्रेता किसान के अंगूठे की बाध्यता समाप्त की जावे, एवं पूर्व की तरह  रजिस्ट्रेशन में अंकित मोबाइल नंबर पर ओ टी पी भेजकर बिलिंग कार्य किया जावे,तथा सभी केंद्रों पर बाहर किया जाने बाला तोल भी पूर्व की तरह किया जावे।

 सहकारी समितियों की वसूली की तारीख बढ़ाई जावे, ताकि 0% ब्याज का लाभ किसानों को मिल सके ।

जले हुए ट्रांसफार्मर शासन के नियमानुसार तीन दिवस के अंदर बदले जावे।

रहटगांव एवं सिराली तहसील में डी एम ओ गोदाम के लिए शीघ्र जगह आवंटित की जवे।

अजनई उपनहर के लिए गए लेवल पर सिंचाई विभाग के साथ चर्चा कराई जावे, एवं आपके  द्वारा स्थल निरीक्षण भी किया जावे।

हरदा जिले के मुख्य जल वितरण बिंदु 3008 पर जिले के अधिकार का पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जावे।

 किसानों पर नरवाई जलाने से संबंधित बनाए गए प्रकरण समाप्त किये जावे।

प्रतिनिधि मंडल में भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री  योगेंद्र भांभू, नरेंद्र दोगने, विजय मलगाया, श्याम पाटिल, लोकेश गौर, दीपचंद नवाद, बृजेश मुकाती, विनय पटेल सहित कार्यकर्ता मोजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.