बांग्‍लादेश के पूर्व विदेश सलाहकार ने खोली मोहम्‍मद यूनुस की पोल, कहा-शेख हसीना की होगी वापसी, कई खुलासे

Updated on 26-05-2026 01:02 PM
ढाका: बांग्लादेश की पूर्ववर्ती मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में चलने वाली अंतरिम सरकार को लेकर कई बड़े खुलासे किए गये हैं। अंतरिम सरकार में विदेश मामलों के सलाहकार रहे तौहीद हुसैन ने आरोप लगाया है कि सात सदस्यों वाली एक "किचन कैबिनेट" ही असल में अंतरिम सरकार के अहम फैसले ले रही थी और इसकी बैठकें हर मंगलवार को होती थीं। जमुना टीवी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें ऐसे किसी व्यवस्थित, अनौपचारिक निर्णय लेने वाले समूह के अस्तित्व के बारे में कोई जानकारी नहीं थी लेकिन सरकारी हलकों में इसके प्रभाव की व्यापक चर्चा थी। सात लोग तय करते थे कि सरकार के फैसले क्या होंगे।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के पूर्व विदेश सलाहकार ने यह दावा भी किया कि कई सलाहकारों का उनके मंत्रालय पर काफी दबदबा था। तौहीद ने बताया कि उन्होंने तंग आकर तीन मौकों पर इस्तीफा देने पर विचार किया था लेकिन उन्हें रुकने के लिए मना लिया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि इससे सरकार के लिए "गंभीर असहजता" पैदा हो सकती है।

क्या यूनुस सरकार को चला रहा था 'डीप स्टेट'?

राजनीतिक घटनाक्रमों में "डीप स्टेट" की संलिप्तता को लेकर चल रही अटकलों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे तत्व अक्सर दुनिया भर में मौजूद होते हैं लेकिन वे आमतौर पर मौजूदा राजनीतिक धाराओं का विरोध करने के बजाय उन्हें अपने हिसाब से ढालकर काम करते हैं। इसके अलावा तौहीद हुसैन ने मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के जाने से ठीक एक हफ्ते पहले अमेरिका के साथ हुए सीक्रेट डील से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने विदेश मंत्रालय को अमेरिका के साथ चुनाव से ठीक पहले पूर्व व्यापार समझौते से भी अलग कर लिया। उन्होंने कहा कि इस समझौते को वाणिज्य मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने संभाला था न कि उनके कार्यालय ने।
राजनीति के विषय पर पूर्व सलाहकार ने संकेत दिया कि अवामी लीग के राजनीतिक परिदृश्य से स्थायी रूप से बाहर रहने की संभावना कम ही है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि आखिरकार अवामी लीग की राजनीति में फिर से वापसी होगी और वह अगले चुनाव में संभवतः हिस्सा लेगी। हालांकि उन्होंने BNP के नेतृत्व वाली संभावित सरकार का पूरा आकलन करने से इनकार कर दिया लेकिन यह जरूर कहा कि अमेरिका, चीन और भारत के साथ संबंधों को संभालना उसके नेतृत्व के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों के हमले के बीच सऊदी अरब अपनी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं का विस्तार कर रहा है। रियाद का मकसद अधिक शक्तिशाली मिसाइल बनाने का है, जिससे…
 24 October 2026
पोर्ट विला: दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश वानुवातु में दो शक्तिशाली भूकंप आए हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वक्षेण (USGS) के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का दर्ज किया गया।…
 24 October 2026
पेरिस/नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के समुद्री प्लेटफॉर्म से राफेल-मरीन लड़ाकू विमानों का ट्रायल शुरू हो गया है। राफेल-एम को फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट ने बनाया है और इसने अमेरिकी F/A-18E/F सुपर…
 24 October 2026
बाकू: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान अजरबैजान पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा हुआ था और उसके करीब डेढ़ साल बात भारत और अजरबैजान नये सिरे से रिश्ते को शुरू करना चाहते…
 24 October 2026
तेहरान: अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान अमेरिका के बाहर विदेशों में अमेरिकी नागरिकों को मारने की साजिश रच रहा है। यूएस इंटेलिजेंस के मेमो में…
 24 October 2026
बाकू: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार 23 अक्टूबर को अजरबैजान के दौरे पर पहुंचे। यह 8 सालों में यह किसी भारतीय विदेश मंत्री का अजरबैजान का पहला और स्वतंत्र…
 23 October 2026
तिब्बत में गुरुवार रात 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 65 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के बाद 12 हजार से ज्यादा लोगों…
 23 October 2026
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को जलवायु संकट के लिए यूरोप को बड़ा जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया की 17% आबादी है लेकिन कार्बन उत्सर्ज में…
 23 October 2026
अमेरिका की बड़ी मेडिकल जांच कंपनियों में शामिल क्वेस्ट डायग्नोस्टिक्स पर साइबर हमला हुआ है। इस हमले में हैकरों ने मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट और उनकी निजी जानकारी तक पहुंच…
Advt.