मानसून में नहीं थमेगी उड़ानों की रफ्तार: भोपाल एयरपोर्ट पर खत्म होगी फ्लाइट्स डायवर्ट होने की टेंशन, नए सिस्टम का उपयोग शुरू

Updated on 11-07-2026 12:10 PM

 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की औपचारिक टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया है। हाल ही में स्थापित उपकरणों की रियल टाइम टेस्टिंग मानसून में हो होगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने हाल ही में अत्याधुनिक आईएलएस सिस्टम की स्थापना का काम पूरा किया है। इसकी मदद से लो विजिब्लिटी होने पर भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सकती है।

नए सिस्टम से सुरक्षित लैंड होंगी फ्लाइट्स

पहले रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) रन-वे पर लगी लाइटिंग की मदद से 550 मीटर तक दृश्यता होने पर विमान लैंड हो पाते थे। नए सिस्टम की मदद से 350 मीटर दृश्यता होने पर भी विमान लैंड हो सकते हैं। नए सिस्टम की मदद से हाल के दिनों में भोपाल आ रही कई उड़ानों को खराब मौसम में भी डायवर्ट होने के बजाय सुरक्षित लैंड कराया गया है। मानसून के दौरान अक्सर तेज वर्षा के साथ दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे समय में एटीसी विमानों को पास के हवाई अड्डों पर लैंडिंग की सलाह देता है पर अब ऐसा नहीं होगा।

चुनिंदा एयरपोर्ट पर ही यह सिस्टम मौजूदा

लोकलाइजर से सेफ लैंडिंग नया अपग्रेडेट सिस्टम स्थापित होने के साथ ही विमानों को लैंडिंग के समय सेंट्रल लाइन तक पहुंचाने में मदद करने वाले लोकलाइजर सिस्टम का उपयोग भी शुरू हो गया है। इसकी मदद से विमान सीधी दिशा में रनवे से एप्रैन तक पहुंच पाते हैं। ग्लाइड स्लोप एवं अप्रौच पाथ इंडिकेटर भी लगे हैं। इसकी मदद से विमानों को ट्रेफिक क्षेत्र में आते ही रनवे नजर आ रहा है। इससे सुरक्षित लैंडिंग हो रही है पायलटों को सेफ लैंडिंग में मदद मिल रही है। वर्तमान में दिल्ली, मुंबई सहित देश के चुनिंदा एयरपोर्ट पर ही भोपाल से अपग्रेड आइएलएस सिस्टम लगा है।

राजा भोज मध्य प्रदेश का पहला ऐसा एयरपोर्ट

भोपाल मध्यप्रदेश का पहला ऐसा एयरपोर्ट है जहां अत्याधुनिक अपग्रेडेट आईएलएस सिस्टम स्थापित है। अब खराब मौसम के समय दूसरे शहरों की ओर जा रहे विमान भी भोपाल में डायवर्ट होकर लैंड हो सकते हैं।वर्जन-आधुनिक सिस्टम से मिलेगी मददनए सिस्टम की स्थापना कुछ समय पहले की गई थी। मानसून एवं इसके बाद सर्दी में कोहरा होने पर विमानों को डायवर्ट कर देना पड़ता था। अब यह समस्या नहीं रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.