महिलाओं के सामने पेशाब करते थे बाप-बेटे, विरोध किया तो पीटा और दी जान से मारने की धमकी

Updated on 16-04-2026 12:01 PM
भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में युवती और महिलाओं के साथ बाप-बेटों द्वारा अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले वृद्ध और उसके तीन बेटे उसे व पड़ोस में रहने वाली अन्य महिलाओं को देखकर उनके सामने ही पेशाब करते हैं। जब उसके द्वारा उनकी इस हरकत का विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौज कर मारपीट की

पुलिस ने आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ा

उधर जब पीड़िता न्याय के लिए शाहजहांनाबाद थाने पहुंची तो पुलिस ने आरोपित बाप-बेटों को नोटिस देकर छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय युवती, किराना दुकान चलाती है। युवती ने शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला परवेज लंबे समय से उनके घर के पास खुलेआम अश्लील हरकतें करता था। कई बार मना करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। वह खुलेआम महिलाओं के सामने पेशाब करता है, जिससे महिलाओं को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।

आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

बुधवार दोपहर को पीड़िता अपनी मौसी की बेटी के घर जा रही थी, तभी आरोपित परवेज ने उनके सामने अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने गाली-गलौच शुरू कर दी। इसी दौरान उसके बेटे आसिफ, अरबाज और शादाब भी मौके पर पहुंच गए और महिला के साथ बदसलूकी करने लगे। आरोपितों ने न सिर्फ अश्लील टिप्पणियां कीं, बल्कि धमकी दी कि दोबारा रोकने पर जान से खत्म कर देंगे।

विवाद बढ़ने पर आसिफ ने पत्थर उठाकर हमला करने की कोशिश की। बचाव के दौरान धक्का-मुक्की में महिला को कंधे और पैर में चोट आईं हैं। हंगामा सुनकर आसपास की महिलाएं और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पीड़िता की शिकायत पर शाहजहांनाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया है, लेकिन आरोपितों को नोटिस पर छोड़ दिया है। थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता के आरोप के आधार पर धाराएं लगाई गई हैं और आरोपितों पर वैधानिक कार्रवाई हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.